back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भरुच : मूलभूत सुविधाओं से उपेक्षित केसर गांव के ग्रामीणों ने किया पंचायत चुनाव का बहिष्कार

ग्रामीणों को मतदान के लिए मनाने में लगे हैं अधिकारी भरूच/अहमदाबाद, 28 फरवरी (हि.स.)। राज्य में नगरपालिकाओं, जिला पंचायतों और तालुका पंचायतों के चुनाव के लिए मतदान चल रहा है। भरूच के वालिया तहसील के केसर गांव में अब तक बुनियादी सुविधाओं उपलब्ध न होने के विरोध में स्थानीय लोगों ने पंचायत चुनाव के मतदान का बहिष्कार किया। ग्रामीणों के चुनाव बहिष्कार की खबर मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया है। कई अधिकारी गांव पहुंच गए हैं और मतदान करने के लिए ग्रामीणों को मना रहे हैं। रविवार सुबह 7 बजे से ही केसर गांव में बने मतदान केन्द्र पर कर्मचारी मतदान प्रक्रिया के तैयार थे। लेकिन केसर गांव से एक भी मतदाता केंद्र पर नहीं गया। जानकारी करने पर पता चला कि गांव के लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया गया। गांव के लोग बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध न होने से नाराज हैं। वालिया तहसील के केसर गांव के लोगों का कहना है कि आजादी के सात दशक बाद भी पूरा गांव विकास कार्यों से उपेक्षित है। इस गांव में लगभग तीन सौ मतदाता हैं। केसर गांव और इटकला गांव की समूह ग्राम पंचायत इटकाला गांव में स्थित है, ताकि केसर गांव के लोगों को सस्ते राशन सामान खरीदने के लिए इटकला गांव जाना पड़ता है। गांव में स्कूल नहीं है। स्कूली बच्चों को अध्ययन के लिए किम नदी पार करने का जोखिम उठाना पड़ता है। किम नदी से दोनों गांवों की दूरी आधा किलोमीटर है, जबकि चार गांवों को 20 किलोमीटर की दूरी तय करनी है। नदी पर पुल के लिए बार-बार मांग की गई हैं लेकिन तंत्र और नेताओं ने केवल वायदे किए लेकिन वादों के अलावा कुछ नहीं मिला है। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधि तक गांव में किम नदी पर पुल और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के आश्वासन दे चुके हैं लेकिन लेकिन आज तक गांव कोई कार्य नहीं कराया गया। उल्लेखनीय है कि इस गांव में बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल से भी मिला था, लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। केसर गांव के ग्रामीणों के मतदान का बहिष्कार करने की खबर पर प्रशासन हरकत में आ गया। कई अधिकारी गांव पर पहुंच गए और ग्रामीणों को मतदान करने के लिए मनाने की कोशिश की। समाचार लिखे जाने तक ग्रामीणा मतदान न करने पर अड़े थे। हिन्दुस्थान समाचार/हर्ष/पारस

Advertisementspot_img

Also Read:

BMC Election 2026: हेमा मालिनी सहित इन सेलेब्स ने डाला वोट, अक्षय कुमार, बोले- ‘आज कंट्रोल हमारे हाथ में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों के लिए आज गुरुवार 15 जनवरी को मतदान शुरू हो चुका है। राज्य के 29 नगर...
spot_img

Latest Stories

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...

लक्ष्मी जी को चढ़ाएं चावल से बनी खीर, जानिए क्या है इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा की पूजा हो...

OP Rajbhar का बड़ा हमला: “मैं बेहया नेता हूं… किसी से भी लड़ सकता हूँ”, अखिलेश पर भी कसा तंज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी...

आज रिलीज हुई Kusha Kapila की Netflix सीरीज Maamla Legal Hai 2, सोशल मीडिया पर छाया एक्ट्रेस का फोटोशूट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Kusha Kapila की सीरीज...

‘आप’ की लड़ाई खुलकर सामने आई, AAP नेताओं ने Raghav Chadha को बताया BJP का हमदर्द

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी (AAP) के अंदर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵