back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नवी मुंबई;- खांदेश्वर से गायब दो युवकों का शव पनवेल नदी से बरामद

मुंबई 28 फरवरी ( हि स ) । नवी मुंबई के पनवेल स्थित खांदेश्वर से शनिवार को गायब दो युवको का शव पनवेल के भानघर गांव के पास नदी में मिला है। अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों युवक नहाने नदी में गए थे वंही डूबने से मौत हुई हो। जानकारी अनुसर मृत युवकों की पहचान सौम्य रंजन दास (25 ) और श्रेयस शेनवी (17 ) के तौर पर हुआ है। रविवार सुबह दोनों का शव नदी किनारें दिखाई दिए जाने पर स्थानीय लोगो ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस के साथ ही पुलिस दोनों के पहचान करने में जुट गई। तभी पुलिस को जानकारी मिली कि दोनों युवक खांदेश्वर पुलिस स्टेशन अंतर्गत स्थित आदई गांव के रहने वाले है दोनों शनिवार से गायब थे जिसकी शिकायत खांदेश्वर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है। इसे पुलिस ने अनुमान लगाया है कि दोनों युवक नहाने के लिए नदी में गए हो। लेकिन गहराई का अंदाज नहीं आने के कारण डूबने से मौत हो गई हो सकती है। फिलहाल पुलिस ने एडीआर दर्ज कर जांच में जुट गई है। हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति

Advertisementspot_img

Also Read:

BMC चुनाव से पहले महायुति में सीट बंटवारे पर बनी सहमति, BJP-शिवसेना में 227 सीटों पर हुआ समझौता

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव से पहले महायुति ने सीट बंटवारे पर आपसी सहमति बना ली है। मुंबई बीजेपी...
spot_img

Latest Stories