back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कल्पवासियों-श्रद्धालुओं पर हुई ‘पुष्पवर्षा, मुख्यमंत्री योगी बोले भारतीय सनातन संस्कृति का वंदन

-माघी पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों व संतों, श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं लखनऊ, 27 फरवरी (हि.स.)। माघी पूर्णिमा पर सभी प्रमुख नदियों में लोग शनिवार को आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। वहीं प्रयागराज के भोर से ही संगम में आस्था की डुबकी लगाकर श्रद्धालु गंगा, यमुना व अंत:सलिला सरस्वती के पावन संगम में स्नान के बाद पूजन-अर्चन और दान कर रहे हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा भी हेलीकाप्टर से कराई जा रही है। मुख्यमंत्री ने इसे लेकर कहा कि तीर्थराज प्रयागराज में माघी पूर्णिमा के पावन अवसर कल्पवासियों तथा श्रद्धालुओं पर ‘पुष्पवर्षा’ भारतीय सनातन संस्कृति का वंदन है। उन्होंने कहा कि पवित्र संगम में आस्था और विश्वास की डुबकी सभी के लिए मंगलकारी हो। पुष्प वर्षा का गंगा स्नान कर रहे लोगों ने हर हर गंगे के जयघोष के साथ स्वागत किया। पुष्प वर्षा के लिए राजधानी से राजकीय हेलीकॉप्टर प्रयागराज भेजा गया है। यह हेलीकॉप्टर वहां पुलिस लाइन से उड़ान भरा और संगम फूलों की बारिश की। कई राउंड में संगम पर पुष्पवर्षा की जा रही है। इस बार माघ मेला में पुष्पवर्षा दूसरी बार हो रही है। इससे पहले मौनी अमावस्या पर भी फूलों की वर्षा की गई थी। मुख्यमंत्री ने माघी पूर्णिमा पर अपनी शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा कि आज माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों एवं माघ मेले में स्नान हेतु देश-विदेश से पधारे पूज्य संत-महात्माओं, श्रद्धालुओं एवं कल्पवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। तीर्थराज प्रयाग में इस दिन स्नान, दान एवं यज्ञ का विशेष महत्व है। माघ मेला में यह पांचवां स्नान पर्व है। इसी के साथ ही संगम की रेती पर लगने वाले एक माह के माघ मेले में कल्पवास का समापन होगा। पौष पूर्णिमा के दिन से संगम की रेती पर एक माह के कल्पवास की शुरूआत हुई थी। हिन्दुस्थान समाचार/संजय

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories

यशवंत नाम का मतल-Yashwant Name Meaning

Yashwant Name Meaning - यशवंत नाम का मतलब: Endowed...

Skill Based Jobs: स्कूल पास करते ही इन फील्ड्स में बनाएं करियर, महीने के हजारो रुपये कमा लेंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बढ़ती जनसंख्या और कम होते अवसर...

मां दुर्गा ने क्यों लिया कालरात्रि का विकराल रूप, जानिए ये अद्भुत कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा के अनेकों रूप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵