back to top
30.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Agni Prime Missile: बैलेस्टिक मिसाइल ‘अग्नि प्राइम’ का सफल परिक्षण, जल्द ही सशस्त्र बलों में होगा शामिल

'अग्नि प्राइम' का गुरुवार को पहला प्री इंडक्शन नाइट लॉन्च ओडिशा के तट से सफलतापूर्वक किया गया।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। Agni Prime Missile Test: नई पीढ़ी की बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि प्राइम’ का गुरुवार को पहला प्री इंडक्शन नाइट लॉन्च ओडिशा के तट से सफलतापूर्वक किया गया। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने शाम 7:30 बजे ओडिशा के तट पर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से मिसाइल का सफल नाइट लांच किया।

रक्षा मंत्रालय द्वारा दिए गए अधिकारिक बयान के अनुसार, मिसाइल के उड़ान परीक्षण के दौरान सभी उद्देश्यों का सफलतापूर्वक प्रदर्शन हुआ। बयान में कहा गया कि यह मिसाइल के तीन सफल विकास परीक्षणों के बाद यूजर्स की ओर से आयोजित पहला प्री-इंडक्शन उड़ान परिक्षण था, जो सिस्टम की विश्वसनीयता और सटीकता को मान्य करता है।

रक्षा मंत्रालय ने दी जानकारी

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि टेलीमेट्री, रडार और इलेक्ट्रो ऑप्टिकल ट्रैकिंग सिस्टम जैसे रेंज इंस्ट्रूमेंटेशन को विभिन्न स्थानों पर तैनात किया गया था। इसमें दो डाउन-रेंज जहाज भी शामिल थे, ताकि वाहन के पूरे ट्रेजेक्टरी को कवर करने वाले उड़ान डेटा को कैप्चर किया जाए।

‘सशस्त्र बलों में शामिल होगा सिस्टम’

रक्षा मंत्रालय के बयान में कहा गया कि DRDO और सामरिक बल कमान के वरिष्ठ अधिकारियों ने सफल उड़ान परीक्षण को देखा। इस परीक्षण से सशस्त्र बलों में इस सिस्टम को शामिल करने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने DRDO और सशस्त्र बलों को नई पीढ़ी की बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि प्राइम’ की सफलता और कॉपी-बुक प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

Advertisementspot_img

Also Read:

सारे पाकिस्तानी जा रहे हैं वापस, ये 6 पाकिस्तानी नहीं लौटेंगे, SC ने आदेश देकर की मनाही, जानिए क्यों?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के एक व्यक्ति की याचिका पर सुनवाई की, जिसमें उसने खुद को और अपने परिवार के सदस्यों को...
spot_img

Latest Stories

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵