back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जालंधर लोकसभा सहित चार विधानसभा सीटों के लिए मतदान 10 मई को, नतीजे 13 मई को

चुनाव आयोग ने बुधवार को जालंधर लोकसभा सीट और दो राज्यों की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव तथा मेघालय की सोहिओंग सीट पर टाले गए चुनाव से जुड़े कार्यक्रम की घोषणा कर दी।

नई दिल्ली, एजेंसी। चुनाव आयोग ने बुधवार को जालंधर लोकसभा सीट और दो राज्यों की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव तथा मेघालय की सोहिओंग सीट पर टाले गए चुनाव से जुड़े कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इन सभी सीटों पर 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को नतीजे आयेंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे और अरुण गोयल के साथ आज यहां विज्ञान भवन में कर्नाटक विधान सभा 2023 के आम चुनाव से जुड़े कार्यक्रम के साथ ही इन सीटों पर चुनाव की घोषणा की।

तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव
लोकसभा की जालंधर सीट से सांसद चौधरी संतोख सिंह की 14 जनवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हृदय गति रुकने से मौत हो गई थी।ओडिशा के झारसुगुड़ा विधायक व राज्य के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास की हत्या की हत्या कर दी गई थी।उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर स्थित छानबे सीट से विधायक राहुल प्रकाश कोल का बीमारी का चलते निधन हो गया था। सपा विधायक अब्दुल्ला आजम की विधायकी रद्द होने के बाद रामपुर जिले की स्वार विधानसभा सीट खाली हो गई थी।

रामपुर जिले की स्वार विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव
मेघालय में हाल ही में सम्पन्न विधानसभा चुनाव के दौरान सोहिओंग में यूडीपी प्रत्याशी एचडीआर लिंगदोह के निधन के चलते चुनाव टाल दिया गया था। इन सीटों के लिए अधिसूचना 13 अप्रैल को जारी की जाएगी। 20 अप्रैल तक नामांकन किए जा सकेंगे, 21 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी, 24 अप्रैल को नाम वापसी की तारीख है और 10 मई को मतदान होगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘भाड़े के पहलवानों से अखाड़ा नहीं जीत सकते’ संजय निषाद ने अखिलेश यादव के 100 विधायक वाले ऑफर पर किया हमला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यूपी के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के 100 विधायक लाकर मुख्यमंत्री बनने के ऑफर पर...
spot_img

Latest Stories

यशवंत नाम का मतल-Yashwant Name Meaning

Yashwant Name Meaning - यशवंत नाम का मतलब: Endowed...

Skill Based Jobs: स्कूल पास करते ही इन फील्ड्स में बनाएं करियर, महीने के हजारो रुपये कमा लेंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बढ़ती जनसंख्या और कम होते अवसर...

मां दुर्गा ने क्यों लिया कालरात्रि का विकराल रूप, जानिए ये अद्भुत कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा के अनेकों रूप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵