back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

2024 में बेरहम भाजपा गठबंधन सरकार को सबक सिखाएगी जनता : अभय चौटाला

इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव व विधायक चौ. अभय सिंह चौटाला की हरियाणा ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ सोमवार को 16वें दिन जिला फरीदाबाद के पिरथला हलके के गांव अलावलपुर से शुरू हुई।

फरीदाबाद, एजेंसी। इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव व विधायक चौ. अभय सिंह चौटाला की हरियाणा ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ सोमवार को 16वें दिन जिला फरीदाबाद के पिरथला हलके के गांव अलावलपुर से शुरू हुई। इस दौरान उमड़े जनसैलाब ने गर्मजोशी के साथ अभय सिंह चौटाला का स्वागत किया। इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने मेवात के ऐतिहासिक गांव सिंगार से इस यात्रा की शुरूआत करवाई थी। वे इस यात्रा के दौरान 25 सितंबर तक हरियाणा के दो हजार गांवों में जाएंगे और 4200 किलोमीटर पैदल चलेंगे।

अभय चौटाला अब तक 300 किलोमीटर पैदल चले हैं

अभय चौटाला अब तक 300 किलोमीटर पैदल चले हैं और करीब 150 गांवों में पहुंचे हैं। जहां-जहां भी यात्रा में गए, सभी ने कहा कि वो बदलाव चाहते हैं। जनता इस बेरहम और तानाशाह सरकार से छुटकारा चाहती है। 2024 में प्र्रदेश की जनता इस बेरहम भाजपा गठबंधन सरकार को सबक सिखाएगी। इनेलो नेता ने तथ्यों और आंकड़ों के जरिए सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज युवा वर्ग सबसे अधिक हताश और निराश है। सरकारी नौकरियों के 28 पेपर लीक हो चुके हैं। दर्जनों भर्तियां रद्द हो गई हैं। जिसके पास पैसा है उसे कौशल रोजगार निगम में नौकरी मिल जाती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा बेरोजगारी के मामले में देश में पहले स्थान पर है। इनेलो की सरकार बनेगी तो प्रत्येक घर से युवा को नौकरी देंगे और बेरोजगारों को मासिक भत्ता देंगे।

कन्या की शादी में 5100 रुपए कन्यादान देने का वादा

उन्होंने अपने दादा चौधरी देवी लाल के न्याय युद्ध और सरकार बनने के बाद लिए गए तीन ऐतिहासिक फैसलों का रोचक प्रसंग भी जनता को सुनाया। उन्होंने कहा कि चौधरी देवी लाल ने 1987 के चुनाव से पहले न्याय युद्ध चलाया। उस समय चौ. बंसी लाल हरियाणा के मुख्यमंत्री थे। चौधरी देवी लाल ने चुनावों में तीन वादे किए। 100 रुपए मासिक पेंशन देने के अलावा किसानों व छोटे दुकानदारों का 10 हजार रुपए तक का कर्जा माफ करने और गरीब व जरूरतमंद परिवार की कन्या की शादी में 5100 रुपए कन्यादान देने का वादा चौ. देवी लाल ने किया। तब चौ. बंसी लाल ने कहा था कि ऐसे लोगों को पैंशन देने व कर्ज माफी के लिए सरकारी खजाना नहीं लुटाया जा सकता और चौ. बंसी लाल ने कहा था कि वे खुद वकील हैं, अगर यह संभव हो तो ये योजनाएं वे खुद लागू कर देते।

Advertisementspot_img

Also Read:

Haryana Cross Voting Row: अगर थोड़ी सी भी नैतिकता बची है तो इस्तीफा दें… क्रॉस-वोटिंग पर भड़के भूपेंद्र हुड्डा, विधायकों से मांगा इस्तीफा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हरियाणा राज्यसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी में अंदरूनी विवाद खुलकर सामने आ गया है। क्रॉस-वोटिंग के आरोपों को लेकर कांग्रेस...
spot_img

Latest Stories

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵