नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया पर कई सारी खबरें वायरल होती रहती है। लेकिन इस समय सबसे ज्यादा चर्चा रश्मिका और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर हो रही है। लोगों की निगाहें इन पर ही टिकी हुई है। कुछ दिन पहले ही इन दोनों की शादी का कार्ड भी काफी वायरल हुआ था। जिससे उनकी शादी कब हो रही है इसका भी खुलासा हो गया था। वहीं आब विजय देवरकोंडा का घर भी काफी वायरल हो रहा है।
दुल्हन सा सजा विजय देवरकोंडा का घर
सोशल मीडिया पर इस समय विजय देवरकोंडा का घर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है ऐसा बताया जा रहा है कि यह देवराकोंडा का घर है घर में काफी ज्यादा लाइट लगी हुई है एकदम शादी जैसा डेकोरेट किया गया है।जिसे देख लग रहा है कि विजय और रश्मिका की शादी की तैयारियां जोर- शोर से चल रही हैं। इसके साथ ही आपको बता दे की कुछ दिन पहले विजय देवराकोंडा और रश्मिका एयरपोर्ट पर भी दिखाई दिए थे। कहां जा रहा है कि दोनों हैदराबाद पहुंच चुके हैं।
कब होगी शादी
वायरल हो रहे कार्ड और रिपोर्ट्स के अनुसार,विजय और रश्मिका की शादी 26 फरवरी को होने वाली है, ऐसे में दोनों को हाल ही में हैदराबाद एयरपोर्ट पर भी स्पॉट किया गया है दोनों ही अलग- अलग मुंबई से हैदराबाद पहंचे।इससे पहले विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की इनविटेशन भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. तो वहीं खबरों की मानें तो शादी 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में होगी।
शादी में क्या होगा अलग
शादी को लेकर रिपोर्ट में यह भी सामने आ रहा है कि, शादी में सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।शादी में कोई फोन या कैमरा ले जाने की इजाजत नहीं होगी। इसके अलावा 4 मार्च 2026 को दोनों की शादी का एक ग्रैंड रिसेप्शन हैदराबाद में होगा। जिसमें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हस्तियां शामिल होंगी।





