back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Beauty Tips: बदलते मौसम में ड्राई स्किन से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं देसी नुस्खे, पाएं नैचुरल ग्लो

मौसम बदलते ही त्वचा में रूखापन बढ़ जाता है, ऐसे में केमिकल प्रोडक्ट्स के बजाय आयुर्वेदिक और घरेलू उपाय ज्यादा सुरक्षित और असरदार हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सर्दी की विदाई और गर्मी की दस्तक के साथ ही त्वचा की समस्याएं बढ़ने लगती हैं। मौसम में बदलाव के कारण हवा में रूखापन बढ़ जाता है, जिससे त्वचा की प्राकृतिक नमी कम होने लगती है। नतीजतन स्किन ड्राई, बेजान और खिंची-खिंची सी महसूस होती है। ऐसे में कई लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि देसी और आयुर्वेदिक उपाय ज्यादा सुरक्षित और असरदार हो सकते हैं।

स्किन केयर रूटीन में बदलाव जरूरी है।

डॉ. कविता महेश्वरी, चिकित्सक, फिरोजाबाद आयुष विंग हॉस्पिटल के अनुसार, आयुर्वेद में सूर्य की गति के आधार पर छह ऋतुओं का वर्णन है। वर्तमान समय शिशिर ऋतु से ग्रीष्म की ओर बढ़ रहा है, जिससे शरीर और त्वचा में स्वाभाविक रूप से रूखापन बढ़ता है। ऐसे में लाइफस्टाइल और स्किन केयर रूटीन में बदलाव जरूरी है।

तेल मालिश से लौटेगी नमी

डॉ. महेश्वरी सलाह देती हैं कि इस मौसम में बादाम या तिल के तेल से नियमित मालिश करनी चाहिए। यह त्वचा को गहराई से पोषण देता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करता है। रोजाना नहाने से पहले 10-15 मिनट की मालिश त्वचा को मुलायम और चमकदार बना सकती है।

खान-पान का रखें खास ध्यान

त्वचा की असली चमक भीतर से आती है। इसलिए भोजन में लिक्विड डाइट जैसे दही और छाछ को शामिल करें। पर्याप्त पानी पीना भी जरूरी है, ताकि शरीर में नमी बनी रहे। विटामिन और मिनरल से भरपूर संतुलित आहार त्वचा को अंदर से हेल्दी बनाता है।

साबुन की जगह अपनाएं उबटन

बदलते मौसम में ज्यादा केमिकल युक्त साबुन त्वचा को और शुष्क बना सकते हैं। इसकी जगह दही, मुलेठी, चंदन और हल्दी का उबटन इस्तेमाल किया जा सकता है। यह मिश्रण त्वचा की गहराई से सफाई कर प्राकृतिक नमी को लॉक करने में मदद करता है।

केमिकल प्रोडक्ट्स से बरतें सावधानी

विशेषज्ञों का कहना है कि ज्यादा सीरम और क्रीम का उपयोग संवेदनशील त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है। अगर ड्राइनेस ज्यादा बढ़ रही हो तो घरेलू उपाय अपनाएं या त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लें। बदलते मौसम में थोड़ी सी सावधानी और देसी उपाय आपकी त्वचा को मक्खन जैसी मुलायम और प्राकृतिक रूप से दमकती बनाए रख सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵