back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी में कांग्रेस का हल्ला बोल: मनरेगा मुद्दे पर लखनऊ विधानसभा का घेराव, कई नेताओं को पुलिस ने किया नजरबंद

उत्तर प्रदेश में मनरेगा में कथित अनियमितताओं और कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को राजधानी लखनऊ में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में मनरेगा और बेरोजगारी के मुद्दे पर Congress ने आज लखनऊ में विधानसभा के बहार जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी Avinash Pande, नेता विधानमंडल Aradhana Mishra Mona और विधायक Virendra Chaudhary समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होने वाले थे।

कई नेताओं को किया गया नजरबंद

घेराव से पहले ही पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट कर दिया। पार्टी का आरोप है कि सरकार आंदोलन को दबाने की कोशिश कर रही है। दूसरी ओर प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियाती कदम उठाए गए हैं। विधानसभा के आसपास भारी पुलिस बल तैनात है और बैरिकेडिंग कर दी गई है। लखनऊ में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे। विधानसभा की ओर बढ़ने की कोशिश के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्कामुक्की हुई। कुछ जगहों पर लाठीचार्ज की भी खबर है और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है।

क्या है मनरेगा भुगतान का मुद्दा?

अजय राय ने आरोप लगाया कि मनरेगा मजदूरों को कई महीनों से भुगतान नहीं मिला है। उनका कहना है कि इससे गरीब और मजदूर वर्ग की स्थिति खराब हो रही है। उन्होंने कहा कि मनरेगा का उद्देश्य गरीबों को 100 दिन का रोजगार देना था, लेकिन मौजूदा हालात में मजदूरों को समय पर मजदूरी नहीं मिल रही। औरैया जिले में भी कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष को लखनऊ कूच से पहले ही घर पर नजरबंद कर दिया गया। पुलिस ने उनके आवास के बाहर बल तैनात कर दिया और बाहर निकलने पर रोक लगा दी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कई जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नजरबंद किया गया है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पहुंच चुके हैं और प्रदर्शन की तैयारी में जुटे हैं। कांग्रेस का कहना है कि लोकतंत्र में विरोध करना संवैधानिक अधिकार है और सरकार उसे दबाने का प्रयास कर रही है। वहीं प्रशासन का दावा है कि शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना उसकी जिम्मेदारी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...