नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मंगलवार, 17 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। Bombay Stock Exchange का सेंसेक्स और National Stock Exchange का निफ्टी 50 दोनों लाल निशान पर खुले। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 79.48 अंक (0.10%) गिरकर 83,197.67 पर खुला। वहीं निफ्टी 50 करीब 44.80 अंक (0.17%) टूटकर 25,637.95 के स्तर पर ओपन हुआ। सुबह करीब 9:20 बजे तक सेंसेक्स में गिरावट और बढ़ गई और यह करीब 169 अंक नीचे 82,107 पर कारोबार करता दिखा। निफ्टी भी लगभग 80 अंक टूटकर 25,601 के आसपास ट्रेड कर रहा था।
किन शेयरों में रही तेजी और गिरावट?
टॉप गेनर, एशियन पेंट, एचसीएल टेक, टीसीएस, टेक महिंद्रा, टॉप लूजर, एटरनल, रिलायंस महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील इन सभी शेयार में गिरावट और तेजी देखनें को मिली, वहीं सोमवार, 16 फरवरी को बाजार में मजबूत रैली देखने को मिली थी। सेंसेक्स 650.39 अंक (0.79%) की बढ़त के साथ 83,277.15 पर बंद हुआ था। निफ्टी 50 भी 211.65 अंक (0.83%) चढ़कर 25,682.75 के स्तर पर बंद हुआ था। सोमवार को पावरग्रिड, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी और आईटीसी जैसे शेयरों में अच्छी खरीदारी दिखी थी। वहीं टेक महिंद्रा, मारुति, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा और ट्रेंट में गिरावट रही थी।
सेक्टर का हाल
सोमवार को निफ्टी बैंक, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी मिडकैप 100, निफ्टी स्मॉलकैप 100 और निफ्टी आईटी में तेजी रही थी।हालांकि निफ्टी ऑटो सेक्टर दबाव में था। सोमवार को अमेरिका में राष्ट्रपति दिवस के कारण वॉल स्ट्रीट बंद रहा।हालांकि यूएस स्टॉक फ्यूचर्स में मिला-जुला रुख देखने को मिला। एसएंडपी 500 फ्यूचर्स में हल्की बढ़त नैस्डैक 100 फ्यूचर्स में गिरावट डॉऊ जोन्स फ्यूचर्स में मामूली तेजी एक दिन की तेजी के बाद बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक संकेत और घरेलू निवेशकों की रणनीति आने वाले सत्रों में बाजार की दिशा तय करेगी। निवेशकों को सलाह दी जा रही है कि वे जल्दबाजी में फैसला न लें और बाजार की चाल पर नजर बनाए रखें।





