नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। संजय लीला भंसाली और केतन मेहता यह दोनों ही बॉलीवुड की वो ताकत हैं जिन्होंने इतिहास को बखूबी फिल्मों में दिखाया है। दर्शक उनकी फिल्में देखना काफी पसंद करते हैं। पद्मावत जैसी कई बेहतरीन फिल्में बनाने के बाद आप एक नई कहानी को लेकर दोनों आ रहे हैं। इस फिल्म का नाम रखा गया है ‘जय सोमनाथ’ जो लोगों को इतिहास के एक ऐसे दौर में ले जाएगा जिसे देखने के बाद हर भारतीय को गर्व महसूस होगा। तो चलिए इसके बारे में सारी जानकारी जानते हैं।
कैसी होगी फिल्म
संजय लीला भंसाली ने अपनी नई फिल्म जय सोमनाथ का एक टीजर प्रोमो शेयर किया है। इसे देखने के बाद लोग इस फिल्म को देखने के लिए अपनी उत्सुकता दिखा रहे हैं। फिल्म की कहानी की बात करें तो,फिल्म की कहानी 1025-1026 ईस्वी के उस समय की है जब महमूद गजनी ने गुजरात के सोमनाथ मंदिर पर हमला किया और उसे लूट लिया था।
ये घटना भारतीय इतिहास में विनाश के बाद फिर से उठ खड़े होने की ताकत की मिसाल के रूप में दर्ज है। इस साल इस ऐतिहासिक हमले और मंदिर के विध्वंस को 1000 साल पूरे हो रहे हैं और फिल्म इसे बड़े पर्दे पर पेश करेगी जिससे देशवासियों को अपनी सभ्यता और साहस की याद दिलाई जाएगी।
एक साथ फिल्म बनाएंगे संजय लीला भंसाली और केतन
जय सोमनाथ’ की सबसे खास बात संजय लीला भंसाली और केतन मेहता का साथ है।भंसाली अपनी भव्यता और बड़े पर्दे की जादुई दुनिया के लिए मशहूर हैं वहीं केतन मेहता ऐतिहासिक कहानियों और इंटरनेशनल स्तर की फिल्म निर्माण में माहिर हैं। दोनों के एक साथ आने के बाद ये उम्मीद लगाई जा रही है कि वह जिस प्रकार फिल्म की रचना करेंगे वह काफी अलग और खास होगी।इसके साथ ही आपको बता दें कि, भंसाली और केतन दोनों ही गुजरात से हैं जिससे उम्मीद की जा रही है कि वे इस कहानी में असलियत और जज्बातों का वो मेल दिखाएंगे जो सीधे लोगों के दिल को छू लेगा।
कब रिलीज होगी फिल्म
फिल्म की टीजर प्रोमो में फिल्म की रिलीज के बारे में भी बताया गया है। ‘जय सोमनाथ’ का निर्माण भंसाली प्रोडक्शंस और माया मूवीज के बैनर तले किया जा रहा है। केतन मेहता फिल्म का लेखन और निर्देशन खुद संभाल रहे हैं।फिल्म 2027 में बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है।





