back to top
24.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

छत्तीसगढ़ : प्रति व्यक्ति आय में -0.14 प्रतिशत की कमी

रायपुर : आर्थिक सर्वेक्षण वर्ष 2020-21 उद्योग क्षेत्र में -5.28 प्रतिशत कमी एवं सेवा क्षेत्र में 0.75 प्रतिशत वृद्धि अनुमानित रायपुर, 26 फरवरी (हि.स.)। विधानसभा बजट सत्र में आज छत्तीसगढ़ राज्य का ‘‘आर्थिक सर्वेक्षण वर्ष 2020-21 ’’ पटल पर प्रस्तुत किया गया। राज्य का सकल घेरलू उत्पाद वर्ष 2019-20 का त्वरित एवं वर्ष 2020-21 का अग्रिम अनुमान , वर्ष 2020-21 में, सकल राज्य घरेलू उत्पाद बाजार मूल्य पर गत वर्ष 2019-20 की तुलना में -1.77 प्रतिशत कमी अनुमानित है। इसमें कृषि एवं कृषि, पशुपालन, मत्स्य एवं वन में 4.61 प्रतिशत वृद्धि, उद्योग क्षेत्र (निर्माण, विनिर्माण, खनन एवं उत्खनन, विद्युत, गैस तथा जल आपूर्ति सम्मिलित) में, -5.28 प्रतिशत कमी एवं सेवा क्षेत्र में 0.75 प्रतिशत वृद्धि अनुमानित है। सकल राज्य घरेलू उत्पाद वर्ष 2020-21 में प्रगति की सम्भावनाएं अग्रिम अनुमान वर्ष 2020-21 में सकल राज्य घरेलू उत्पाद पर गत वर्ष 2019-20 के तीन लाख चवालिस हजार नौ सौ पचपन करोड़ से बढ़कर तीन लाख पचास हजार दो सौ सत्तर करोड़ रुपये होना संभावित है, जो कि 1.54% प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। इसमें वर्ष 2019-20 में कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्र (कृषि, पशुपालन, मत्स्य एवं वन) में रुपये सड़सठ हजार पच्चीस करोड़ से बढ़कर वर्ष 2020-21 में रुपये 73,994 करोड़, इसी प्रकार उद्योग क्षेत्र (निर्माण, विनिर्माण, खनन एवं उत्खनन, विद्युत, गैस तथा जल आपूर्ति सम्मिलित) में रुपये 1,33,680 करोड़ से घटकर रुपये 1,29,211 करोड़ एवं सेवा क्षेत्र में रुपये 1,18,917 करोड़ से बढ़कर रुपये 1,22,893 करोड़ होना सम्भावित है। वर्ष 2019-20 में सकल राज्य घरेलू उत्पाद के त्वरित अनुमान स्थिर भावों (आधार वर्ष 2011-12) पर राज्य के सकल घरेलू उत्पाद बाजार मूल्य , त्वरित अनुमान के अनुसार गत वर्ष 2018-19 की तुलना में वर्ष 2019-20 में 5.12 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसमें कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्र (कृषि, पशुपालन, मत्स्य एवं वन) में 3.67 प्रतिशत, उद्योग क्षेत्र (निर्माण, विनिर्माण, खनन एवं उत्खनन, विद्युत, गैस तथा जल आपूर्ति सम्मिलित) में 3.43 प्रतिशत एवं सेवा क्षेत्र में 7.71 प्रतिशत वृद्धि हुई है। प्रति व्यक्ति आय प्रति व्यक्ति आय वर्ष 2019-20 के त्वरित अनुमान के अनुसार 1,05,089 रुपये से घटकर वर्ष 2020-21 में 1,04,943 रुपये होना अनुमानित है, जो पिछले वर्ष की तुलना में -0.14 प्रतिशत की कमी है। हिन्दुस्थान समाचार /केशव शर्मा

Advertisementspot_img

Also Read:

आखिर कौन हैं DSP कल्पना वर्मा? व्यापारी ने लगाए ‘प्यार के झांसे’ में करोड़ों ऐंठने के आरोप, जानिए पूरा मामला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। छत्तीसगढ़ की महिला पुलिस अधिकारी डीएसपी कल्पना वर्मा इन दिनों चर्चा में हैं। रायपुर के व्यापारी दीपक टंडन ने आरोप लगाया...
spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵