back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अमेरिका में व्हाइट हाउस के नजदीक फायरिंग, दो नेशनल गार्ड के जवान समेत तीन घायल, संदिग्ध हिरासत में

वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के नजदीक फायरिंग की घटना सामने आयी है। इस घटना में दो नेशनल गार्ड जवानों सहित कुल तीन लोग घायल हो गए।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के पास हुई फायरिंग ने हड़कंप मचा दिया। घटना राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निवास से कुछ ही दूरी पर उस समय हुई जब दोपहर लगभग 2:30 बजे अचानक गोलियों की आवाज गूंजी। इस हमले में तीन लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो नेशनल गार्ड के जवान भी शामिल हैं। दोनों घायल सैनिकों को अलग-अलग अस्पतालों में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

फायरिंग के तुरंत बाद पुलिस ने सक्रिय कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध को पकड़ लिया है और मामले की जांच जारी है। शुरूआती जानकारी साझा करते हुए वेस्ट वर्जीनिया के गवर्नर पैट्रिक मॉरिसी ने एक्स पर लिखा था कि दो गार्ड सदस्यों की मौत हो गई है, लेकिन बाद में उन्होंने अपना पोस्ट हटा दिया।

व्हाइट हाउस के बेहद करीब हुई फायरिंग की घटना 

मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग के अनुसार, फायरिंग की घटना व्हाइट हाउस के बेहद करीब हुई, जिसके बाद पूरे इलाके में तुरंत भारी सुरक्षा तैनात कर दी गई। असॉल्ट राइफल से लैस अधिकारी आसपास की कई सड़कों पर फैल गए और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर सील कर दिया गया। सड़कें बंद कर दी गईं, बड़ी संख्या में पुलिस वाहन और एम्बुलेंस मौके पर पहुंचीं, जबकि जांच टीमें तुरंत सक्रिय हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कुछ ही पलों में सुरक्षा का इतना कड़ा घेरा बना दिया गया कि किसी को भी आगे बढ़ने की इजाजत नहीं थी।

FBI के वाशिंगटन फील्ड ऑफिस ने पुष्टि की है कि वे स्थानीय एजेंसियों के साथ मिलकर नेशनल गार्ड के दो जवानों पर हुई फायरिंग की जांच कर रहे हैं। एजेंसी का कहना है कि जांच जारी रहने के कारण फिलहाल वे अतिरिक्त जानकारी सार्वजनिक नहीं कर सकते। अधिकारियों ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि गोलीबारी किस वजह से हुई। इतना महत्वपूर्ण इलाका होने के चलते एजेंसियाँ सावधानीपूर्वक हर पहलू की जांच कर रही हैं और तथ्य सामने आने तक कुछ भी जल्दबाज़ी में साझा नहीं करना चाहतीं।

पकड़ा गया संदिग्ध अफगानिस्तान का नागरिक 

सूत्रों के अनुसार, पकड़ा गया संदिग्ध अफगानिस्तान का नागरिक है, जिसकी पहचान रहमानुल्लाह लाकनवाल के रूप में बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में यह भी सामने आया है कि 2021 में यूएससीआईएस ने अफगान नागरिकों के लिए चलाए गए ‘ऑपरेशन अलाइज वेलकम’ कार्यक्रम के तहत असाइलम प्रक्रिया तेज की थी, और लाकनवाल इसी स्कीम के माध्यम से अमेरिका पहुंचा था। एफबीआई इस पूरे मामले को संभावित आतंकी हमले की दिशा में भी जांच रही है।

हमलावर की पहचान हुई, बाहर से आया था संदिग्ध

नेशनल गार्ड के दो सदस्यों पर फायरिंग करने वाले आरोपी की पहचान अधिकारियों ने कर ली है। जांच एजेंसियों का कहना है कि संदिग्ध वॉशिंगटन डीसी क्षेत्र का निवासी नहीं है। आरोपी वर्तमान में पुलिस की गिरफ्त में है और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। सुरक्षा टीमें हमले के मकसद को समझने के लिए सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही हैं। यह घटना उस समय सामने आई जब अमेरिका में ‘थैंक्सगिविंग डे’ मनाए जाने से ठीक एक दिन पहले व्हाइट हाउस के पास तनावपूर्ण माहौल बन गया। हर साल 27 नवंबर को मनाया जाने वाला यह प्रमुख त्योहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है।

व्हाइट हाउस की प्रतिक्रिया

व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलाइन लिविट ने बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फायरिंग की घटना के बारे में पूरी ब्रीफिंग दे दी गई है। थैंक्सगिविंग अवकाश से पहले ट्रंप इस समय पाम बीच स्थित अपने निजी रिजॉर्ट में मौजूद हैं। दूसरी ओर, अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे.डी. वैंस फिलहाल केंटकी में अपनी निर्धारित कार्यक्रमों में व्यस्त हैं।

ट्रंप का बयान

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिस व्यक्ति ने दो नेशनल गार्ड जवानों पर गोली चलाई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हुए और अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है, वह खुद भी घायल अवस्था में पकड़ा गया है। ट्रंप ने लिखा कि इस “घिनौनी हरकत” के जिम्मेदार व्यक्ति को कड़ी से कड़ी सजा भुगतनी होगी। अपने संदेश में उन्होंने आगे कहा “हमारे बहादुर नेशनल गार्ड, सैन्य बलों और सभी कानून प्रवर्तन एजेंसियों को मेरा सलाम। ये लोग वास्तव में देश की शान हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका का राष्ट्रपति होने के नाते, मैं और पूरा प्रशासन आपके साथ मजबूती से खड़ा है।”

घायल जवानों के लिए दुआ करें : होमलैंड सिक्योरिटी सचिव

अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी सचिव रिस्टी नोएम ने एक्स पर अपना संदेश साझा करते हुए लोगों से अनुरोध किया कि वॉशिंगटन डीसी में हाल ही में हुई फायरिंग में घायल हुए दो नेशनल गार्ड जवानों के लिए प्रार्थना करें। उन्होंने यह भी बताया कि होमलैंड सिक्योरिटी की टीमें स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर घटना से जुड़ी सभी जानकारी इकट्ठा कर रही हैं और जांच में पूरा सहयोग दे रही हैं।

फायरिंग के बाद 500 अतिरिक्त जवानों की तैनाती का आदेश

 

फायरिंग की घटना से पहले वाशिंगटन डीसी में कुल 2,200 नेशनल गार्ड जवान तैनात थे। इनमें सिर्फ डीसी के नहीं, बल्कि लुइजियाना, मिसिसिप्पी, ओहायो, साउथ कैरोलाइना, वेस्ट वर्जीनिया, जॉर्जिया और अलबामा से आए सैनिक भी शामिल हैं। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के मुताबिक, फायरिंग की सूचना मिलते ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सुरक्षा बढ़ाने के लिए राजधानी में 500 और नेशनल गार्ड कर्मियों की तैनाती का आदेश जारी कर दिया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

कोर्ट के फैसले के बाद ट्रंप ने उठाया बड़ा कदम, दुनिया भर के आयात पर 10% नया शुल्क किया लागू

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । अमेरिका की न्यायपालिका से झटका मिलने के तुरंत बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी व्यापार नीति को लेकर सख्त रुख...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...