back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कश्मीर घाटी के ज्यादातर हिस्सों में हुई हल्की बारिश

श्रीनगर, 25 फरवरी (हि.स.)। कश्मीर के ज्यादातर हिस्सों में ताजा हल्की बारिश हुई है। स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग को छोड़कर घाटी में न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदू से ऊपर रहा। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दूसरी तरफ पिछले 24 घंटों में यहां पर 0.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है। काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि जम्मू और कश्मीर के प्रवेश द्वार शहर में 1.8 मिमी वर्षा हुई है। पहलगाम में पारा 3.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जबकि प्रसिद्ध स्वास्थ्य रिसॉर्ट में इस दौरान 3.4 मिमी बारिश हुई है। कोकरनाग में 5.5 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया और हल्की बारिश हुई है। कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जबकि इस दौरान 1.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है। विश्व प्रसिद्ध स्कीइंग रिसॉर्ट गुलमर्ग मे न्यूनतम तापमान सबसे कम शून्य से नीचे 0.6 डिग्री दर्ज किया गया और ताजा बारिश व बर्फबारी दर्ज की गई। मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने कहा कि 25 से 26 फरवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कईं स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश और हिमपात की संभावना है। हिन्दुस्थान समाचार/सुमन/बलवान

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली बम ब्लास्ट में कश्मीर कनेक्शन? धमाके के बाद उमर का नाम आया सामने, परिजनों ने दी सफाई

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार धमाके में जम्मू-कश्मीर निवासी उमर के शामिल होने की आशंका जताई...
spot_img

Latest Stories

सोमेश्वर नाम का मतलब-Someshwar Name Meaning

सोमेश्वर नाम का मतलब – Someshwar Name Meaning: Lord...

Ananya Panday की ‘कॉल मी बे’ रही हिट, अब सीजन 2 में जानिए क्या होगा खास

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनन्या पांडे (Ananya Panday) की...

Professor of Practice: बिना Ph.D और NET के बन सकते हैं प्रोफेसर, बस ये शर्तें करनी होंगी पूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव...

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵