back to top
27.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी चुनाव: निर्दलीय प्रत्याशी ने कहा- मैं एक भ्रष्ट उम्मीदवार हूं, कृपया मुझे वोट दें

गोरखपुर (यूपी), 3 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में एक निर्वाचन क्षेत्र ऐसा भी है, जहां के एक उम्मीदार ने गुरुवार को मतदान के दौरान भी अपना चुनावी प्रचार जारी रखा है। निर्दलीय उम्मीदवार ने मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं को हैरान करने वाले एक बयान में कहा, मैं एक भ्रष्ट उम्मीदवार हूं, कृपया मुझे वोट दें। मेरा नाम अरुण कुमार है और मैं भ्रष्ट बने रहने का वादा करता हूं। गोरखपुर की पिपराइच सीट से निर्दलीय उम्मीदवार अरुण ने मतदाताओं से प्रत्येक परिवार से केवल एक वोट देने का आग्रह किया, ताकि उनकी जमानत जब्त होने से बचाने में मदद मिल सके। उन्होंने कहा, मेरा चुनाव चिन्ह जूता है और आप सभी ने ईमानदार उम्मीदवारों को वोट दिया है, लेकिन इस बार भ्रष्टाचार के लिए मुझे एक वोट दें। चुनाव लड़ने के अपने कारण के बारे में बात करते हुए, अरुण ने कहा, पिछले पांच वर्षों में, योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा कई विकास कार्य किए गए हैं, लेकिन उन परियोजनाओं में पूर्वांचल के मजदूरों को रोजगार नहीं मिला है। फेसलेस मजदूरों के समुदाय को विधानसभा में प्रतिनिधित्व की जरूरत है और इसलिए मैं आगे आया हूं। पिपराइच के मतदाता भले ही उन्हें गंभीरता से न लें, लेकिन उनके चुनाव प्रचार की शैली और भ्रष्टाचार की बेबाकी से स्वीकारोक्ति ने लोगों को हैरान जरूर कर दिया है और लोग मजाकिया अंदाज में उनकी खूब चर्चा भी कर रहे हैं। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

BMC Election 2026: हेमा मालिनी सहित इन सेलेब्स ने डाला वोट, अक्षय कुमार, बोले- ‘आज कंट्रोल हमारे हाथ में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों के लिए आज गुरुवार 15 जनवरी को मतदान शुरू हो चुका है। राज्य के 29 नगर...
spot_img

Latest Stories

शादी के बाद बदल गई Monalisa Bhosle की लाइफ, महाकुंभ से रातों-रात हुई थीं फेमस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा...

Gold Petrol Diesel Price Today: एक दिन की गिरावट के बाद फिर महंगा हुआ सोना, पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों में...

डार्क लिप्स से मिनटों में पाएं छुटकारा, घर पर अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵