back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी चुनाव: भाजपा सांसद पर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन का मामला दर्ज

हमीरपुर, 25 फरवरी (आईएएनएस)। हमीरपुर से बीजेपी सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया गया है। भाजपा सांसद तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र के चंदवारा और बड़ागांव गांवों में सोमवार शाम को चुनाव प्रचार की समय सीमा समाप्त होने के बाद भी प्रचार करते पाए गए। पैलानी थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ तय समय सीमा के बाद प्रचार करने के आरोप में चंदवारा व बड़ागांव गांव में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। एसएचओ ने आगे कहा कि वीडियो वायरल होने के बाद सांसद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है जिसमें वह चुनाव प्रचार करते दिख रहे है। अनुमंडल दंडाधिकारी (एसडीएम) पिलानी सुरभि शर्मा ने बताया कि चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन करने पर मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि वीडियो में, वह ग्रामीणों के साथ बैठे हुए थे। उन्हें बांदा के तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रामकेश निषाद के चुनाव प्रचार के संबंध में आपस में बात करते हुए सुना गया। उसी वीडियो में, बसपा उम्मीदवार जयराम सिंह को समय सीमा के बाद भी अपने चुनाव प्रचार के संबंध में विरोध दर्ज करते देखा जा सकता है। –आईएएनएस एमएसबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...