back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कानपुर सेंट्रल जीआरपी ने पकड़ा विदेशी शराब तस्कर, 34 बोतल मदिरा बरामद

आरोपित पूर्वी चम्पारण के राजगढ़वा थाना क्षेत्र के वार्ड नम्बर 8 चिउटहा अहिरौलिया हाल पता बिहार के मोतिहारी जिले के रक्सौल निवासी सत्यम सौरभ पुत्र जितेन्द्र सिंह है।

कानपुर, एजेंसी। बिहार में होली पर्व पर विदेशी शराब खपाने के लिए ले जा रहे तस्कर को कानपुर सेंट्रल जीआरपी ने गुरुवार को इलेक्ट्रिक सीढ़ी के पास गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से टीम ने 34 बोतल जॉनी वॉकर रेड लेबल विदेशी शराब बरामद की। विधिक कार्रवाई करते हुए तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया।

मुखबिर से सूचना के बाद तस्कर गिरफ्तार
प्रभारी निरीक्षक कानपुर सेंट्रल जीआरपी राम कृष्ण द्विवेदी ने बताया कि पकड़ आरोपित पूर्वी चम्पारण के राजगढ़वा थाना क्षेत्र के वार्ड नम्बर 8 चिउटहा अहिरौलिया हाल पता बिहार के मोतिहारी जिले के रक्सौल निवासी सत्यम सौरभ पुत्र जितेन्द्र सिंह है। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि होली पर्व पर विदेशी शराब 35 बोतल विदेशी शराब जॉनी वॉकर रेड लेबल लेकर जा रहा था,आज पकड़ा गया। उसने कहा कि सस्ते दाम पर खरीदकर ले जाता हूं और अधिक दामों में बेचता हूं। यह अभियान पुलिस अधीक्षक जीआरपी प्रयागराज अष्टभुजा सिंह के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक सुनीता सिंह के नेतृत्व में कानपुर सेंट्रल जीआरपी थाने की उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार एवं उनकी हमराही टीम मादक पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए अभियान में लगे हुए थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली और उक्त तस्कर को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जा रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर ओपी राजभर का पलटवार, बोले – “फिर चोला छोड़कर राजनीति में आ जाएं”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता ओमप्रकाश राजभर ने बड़ा राजनीतिक बयान देते हुए अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर तीखा प्रहार किया। एबीपी...
spot_img

Latest Stories

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...

Yami Gautam से Danish Iqubal तक ‘धुरंधर 2’ में दिखाया अपना जादू, कैमियो रोल में आए नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

बिना UPSC पास किए भी बन पाएंगे IAS अधिकारी, जानिए कैसे होगा ये संभव?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश में बड़ी संख्या में ऐसे...