back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केजरीवाल-भगवंत मान ने पटियाला में ‘माता कौशल्या अस्पताल’ जनता को किया समर्पित, ‘स्वस्थ मिशन पंजाब’ हुआ शुरु

Patiala: पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने आज पटियाला में सरकारी क्षेत्र का अपनी किस्म का पहला माता कौशल्या अस्पताल लोगों को समर्पित किया।

पटियाला, हि.स.। पंजाब में स्वास्थ्य क्रांति के नये दौर की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने आज पटियाला में सरकारी क्षेत्र का अपनी किस्म का पहला माता कौशल्या अस्पताल लोगों को समर्पित किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री मान ने 550 करोड़ की लागत वाला ‘स्वस्थ मिशन पंजाब’ शुरू किया।

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस अस्पताल से ऐतिहासिक शहर पटियाला और इसके आसपास की लगभग 20 लाख लोगों की आबादी को लाभ मिलेगा। इस अस्पताल में 300 बेड हैं और अब इसमें 66 बेडों का विस्तार किया जा रहा है। अस्पताल को 13.80 करोड़ रुपये की लागत से अपग्रेड किया गया है। अब यहां आईसीयू, एनआईसीयू और अन्य सुविधाएं मिलेंगी।

मुख्यमंत्री मान ने ईआईसीयू व्यवस्था शुरू करने जा रही है

इस मौके पर मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पंजाब ने स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में एक नयी क्रांति की शुरुआत की है। उन्होंने ऐलान किया कि लोगों की जान बचाने के लिए एक साल के अंदर राज्य भर के सभी अस्पतालों में एमरजेंसी सेवाएं चालू कर दीं जाएंगी। भगवंत सिंह मान ने यह भी कहा कि राज्य सरकार दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों के गंभीर मरीजों के लिए अति उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए इलेक्ट्रानिक इंटैंसिव केयर यूनिट (ईआईसीयू) व्यवस्था शुरू करने जा रही है।

‘स्वस्थ मिशन पंजाब’

मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी क्लीनिक राज्य में स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली को सुधारने के लिए मील के पत्थर के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन क्लीनिकों में अब तक 59 लाख से अधिक मरीज़ लाभ उठा चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की भलाई के लिए 550 करोड़ रुपये का ‘स्वस्थ मिशन पंजाब’ शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब को शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाया जायेगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि स्वस्थ मिशन पंजाब के अंतर्गत राज्य भर के सभी सरकारी अस्पतालों को नया रूप मिलेगा।

‘स्वस्थ पंजाब’ एप किया लांच

मुख्यमंत्री ने बताया कि स्वस्थ पंजाब एप भी लांच किया गया है, जिससे मोबाइल पर क्लिक करके लोग पास के आम आदमी क्लीनिकों का पता लगा सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य भर में स्थापित किये गए आम आदमी क्लीनिकों में लोगों को दवाएं मुफ़्त दी जा रही हैं। उन्होंने यह भी ऐलान किया कि पंजाब देश का पहला राज्य होगा जो सरकारी अस्पतालों में ‘मरीज़ सुविधा केंद्र’ शुरू करने जा रहा है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की सराहना करते हुए कहा- कि राज्य में स्वास्थ्य क्रांति का दौर शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि इसका मकसद राज्य के लोगों को मानक स्वास्थ्य सेवाएं मुफ़्त मुहैया करवाना है। अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि पहले अमीर वर्ग की ही प्राइवेट अस्पतालों में मानक स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच थी, परन्तु अब आम आदमी को वह सभी सुविधाएं सरकारी स्वास्थ्य संस्थान में मिलेंगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

‘आप’ की लड़ाई खुलकर सामने आई, AAP नेताओं ने Raghav Chadha को बताया BJP का हमदर्द

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी (AAP) के अंदर इन दिनों हलचल तेज हो गई है और इसका केंद्र बने हैं राघव चड्ढा (Raghav...
spot_img

Latest Stories

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...

Astro Today 5 April 2026: मकर राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...

Astro Today 5 April 2026: सिंह राशि -आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵