नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। छत्तीसगढ़ की महिला पुलिस अधिकारी डीएसपी कल्पना वर्मा इन दिनों चर्चा में हैं। रायपुर के व्यापारी दीपक टंडन ने आरोप लगाया है कि DSP ने उन्हें प्यार के झांसे में फंसाकर करोड़ों रुपये हड़प लिए। हालांकि, कल्पना वर्मा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे राजनीतिक साजिश बताया है।
आखिर कौन हैं DSP कल्पना वर्मा?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कल्पना वर्मा 2016-17 बैच की छत्तीसगढ़ पुलिस अधिकारी हैं। उन्होंने शुरुआती दिनों में CSP माना थाना और एटीएस (Anti-Terrorist Squad) में काम किया। इसके बाद उन्हें कई जिलों में DSP यानी डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस के पद पर तैनाती मिली। वर्तमान में वे दंतेवाड़ा जिले में सेवा दे रही हैं। उनके बचपन, स्कूलिंग, फैमिली या व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी कोई पब्लिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।
होटल के नाम पर भी लिए करोड़ों रुपये
व्यापारी दीपक टंडन ने यह भी आरोप लगाया है कि DSP कल्पना वर्मा और उनके भाई ने होटल खुलवाने के नाम पर भी करोड़ों रुपये उनसे ले लिए। व्यापारी ने इस विवाद में DSP के भाई का नाम भी शामिल किया है। फिलहाल इस दावे की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
DSP कल्पना वर्मा ने आरोपों को बताया झूठा
DSP ने बयान जारी कर कहा कि उन पर लगे सभी आरोप बेहद झूठे और निराधार हैं। यह पूरी घटना राजनीतिक दबाव और साजिश के तहत गढ़ी गई है। पुलिस विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक टिप्पणी सामने नहीं आई है। पहले भी रही हैं सुर्खियों में कल्पना वर्मा इससे पहले भी चर्चा में आई थीं, जब कांग्रेस सरकार के दौरान एक कार्यक्रम में गृहमंत्री विजय शर्मा और बीजेपी नेताओं के ज्ञापन देने के दौरान DSP कल्पना वर्मा मोबाइल में व्यस्त दिखी थीं। इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर काफी बहस छेड़ी थी।
व्यापारी द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद यह मुद्दा अब सार्वजनिक चर्चा में है। हालांकि अभी तक कोई FIR दर्ज नहीं हुई है, लेकिन अनुमान है कि आने वाले दिनों में इस मामले की जांच शुरू हो सकती है।





