back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पवन खेड़ा की गिरफ्तारी पर जयराम रमेश ने कहा- हम डरने वाले नहीं

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा को दिल्ली हवाई अड्डे पर गुरुवार को बेवजह रोक लिया गया। लेकिन, हम डरने वाले नहीं हैं। देशवासियों के लिए संघर्ष करते रहेंगे।

नई दिल्ली, एजेंसी। दिल्ली एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी को लेकर चले हाई वोल्टेज ड्रामा के बीच कई कांग्रेसी नेता एयरपोर्ट पर ही धरना दे हैं। वहीं इस मामले पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा को दिल्ली हवाई अड्डे पर गुरुवार को बेवजह रोक लिया गया। लेकिन, हम डरने वाले नहीं हैं। देशवासियों के लिए संघर्ष करते रहेंगे। जयराम रमेश ने कहा कि पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रायपुर में छापेमारी की। आज पवन खेड़ा को दिल्ली पुलिस के जरिये रायपुर के जहाज से उतार लिया गया है।

कांग्रेस नेताओं को परेशान किया जा रहा है
उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में होने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय महाअधिवेशन को मोदी सरकार बाधित करना चाहती है। इसलिए कांग्रेस नेताओं को परेशान किया जा रहा है, लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं, देशवासियों के लिए संघर्ष करते रहेंगे।उल्लेखनीय है कि पवन खेड़ा ने भी अपने बयान में कहा कि वे रायपुर जाने के लिए जहाज में सवार हुए थे, लेकिन उन्हें बाहर निकाला गया और सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि उनसे डीसीपी पहले मिलेंगे। फिर उन्हें जाने दिया जाएगा। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को जहाज से उतारने के विरोध में हवाई अड्डे पर ही कांग्रेस नेताओं ने सरकार के विरोध में नारेबाजी की और प्रदर्शन किया।

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: TMC के लिए साख का सवाल बन रही है मुर्शिदाबाद सीट, पक्ष में नहीं रहे हैं चुनावी आंकड़े

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। West Bengal Assembly Election की 294 विधानसभा सीटों में से मुर्शिदाबाद विधानसभा सीट कई मायनों में अहम है, विशेषकर सत्तारूढ पार्टी...
spot_img

Latest Stories

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵