back to top
23.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Cyclone Biparjoy: गुजरात के बाद राजस्थान की ओर बढ़ रहा तूफान, दिल्ली समेत चार राज्यों के लिए IMD का अलर्ट

मौसम विभाग ने बताया कि तूफान के चलते आज और कल राजस्थान और गुजरात में भारी बारिश होगी। वहीं अगले चार दिन तक दिल्ली समेत कई राज्यों में तेज बारिश हो सकती है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। चक्रवाती तूफान बिपरजॉय गुरुवार की रात गुजरात के कच्छ जिले के जखाऊ तट से टकरा गया। तट से टकराने के बाद तूफान की रफ्तार लगातार कम हो रही है। जखाऊ और मांडवी समेत सौराष्ट्र और कच्छ के अधिकतर हिस्सों में इस वक्त भारी बारिश हो रही है। वहीं, अब ये राजस्थान की ओर बढ़ रहा है- जहां हवा की रफ़्तार लगभग 75 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे है।

कई राज्यों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि तूफान के चलते आज और कल राजस्थान और गुजरात में भारी बारिश होगी। वहीं, अगले चार दिन तक राजस्थान हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी तेज बारिश होगी। मौसम विभाग ने कच्छ में भीषण बारिश की संभावना जताई है। कच्छ और सौराष्ट्र में शुकवार को भी भारी बारिश जारी रहेगी। तूफान के कारण राजधानी दिल्ली में अगले 4 दिन तक भारी बारिश होने की संभावना है।

बिजली के खंभे और कई पेड़ उखड़े

कच्छ जिले के जखाऊ और मांडवी इलाकों के पास कई पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए हैं। साथ ही घर के निर्माण में इस्तेमाल होने वाली टिन की चादरें उड़ गईं। द्वारका में पेड़ गिरने से तीन लोग घायल हो गए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। गुजरात पुलिस, राष्ट्रीय आपदा बल और साथ ही सेना के जवानों द्वारा के अलग-अलग हिस्सों में उखड़े पेड़ों और बिजली के खंभों को हटाने का काम कर रहे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

गुजरात में अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका, AAP पार्टी के किसान नेता राजूभाई करपड़ा ने दिया इस्‍तीफा

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और...
spot_img

Latest Stories

सुबोध नाम का मतलब- Subodh Name Meaning

सुबोध नाम का मतलब – Subodh Name Meaning: Simple...

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने...

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵