back to top
27.4 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चुनाव के पहले राकेश सिंह की गिरफ्तारी से तृणमूल कांग्रेस के मन में फूटे लड्डू

कोलकाता, 24 फरवरी (हि.स.)। विधानसभा चुनाव के पहले सभी राजनैतिक पार्टियां जोर-शोर से तैयारी कर रही हैं। दल-बदल, आरोप-प्रत्यारोप के बीच कई तरह के परिवर्तन भी देखने को मिल रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा नेता राकेश सिंह की गिरफ्तारी पर सबसे अधिक खुशी तृणमूल कांग्रेस मना रही है। लेकिन दूसरी ओर भाजपा स्तब्ध है कि उनकी पार्टी की महिला नेता पामेला गोस्वामी को कोकिन केस में फंसाया जा रहा है। पामेला को बर्दवान जिले के गल्सी से गिरफ्तार कर बुधवार को कोलकाता लाया गया है। माना जा रहा है कि राकेश की गिरफ्तारी से राज्य की 75 सीटों के चुनाव पर प्रभाव पड़ सकता है। दरअसल, लगभग तीन साल से कोलकाता एवं दोनों 24 परगना जिलों में भाजपा के तेजी से विकास के लिए राकेश सिंह प्रयास कर रहे थे। अब राकेश की गिरफ्तारी से राज्य की 75 विधानसभा क्षेत्रों पर भाजपा को नकरात्मक प्रभाव का सामना करना पड़ा सकता है। वजह यह है कि अर्जुन सिंह को भी भाजपा में लाने के बाद भाट्पाड़ा एवं क्षेत्रों में ख्याति दिलाने के पीछे राकेश सिंह ने काफी मेहनत की थी। राकेश भाजपा के उन वरिष्ठ नेताओं में से एक थे, जो पिछले 10 साल से राज्य में भाजपा को मजबूत करने में जुटे थे। केन्द्र में भाजपा सरकार और मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद वे और अधिक सशक्त हो गए थे। लोकसभा चुनाव 2019 के समय कोलकाता विश्वविद्यालय में विद्यासागर की मूर्ति तोड़ने से लेकर भाजपा के नवान्न अभियान के समय पुलिस पर आक्रमण करवाने और जेपी नड्डा पर हमले करवाने के लिए जनता को उकसाने में राकेश सिंह का हाथ माना जाता है। राकेश पर अब तक पुलिस ने 56 मामले दर्ज किये हैं। हालांकि पुलिस को इन सभी मामलों में पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं। इतने दिनों से पुलिस राकेश सिंह को गिरफ्तार नहीं कर पाई थी लेकिन कथित रूप से पामेला गोस्वामी के द्वारा उनका नाम लेने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। हिन्दुस्थान समाचार/गंगा

Advertisementspot_img

Also Read:

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता पोर्ट (Kolkata Port) की सीट पर कड़ा मुकाबला देखने को मिलता है क्योंकि यहां चौतरफा...
spot_img

Latest Stories

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵