back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आज लोकसभा में गूंजेगा वंदे मातरम्! PM मोदी करेंगे बहस की शुरुआत, विपक्ष भी तैयार, जानिए राज्यसभा में कब चर्चा?

आज लोकसभा में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर खास चर्चा होने जा रही है। इस चर्चा की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इसके लिए लोकसभा में कुल 10 घंटे का समय तय किया गया है।

नई दिल्ली, रफ्तार जेस्क। आज लोकसभा में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर खास चर्चा होने जा रही है। इस चर्चा की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इसके लिए लोकसभा में कुल 10 घंटे का समय तय किया गया है। पीएम मोदी के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दूसरे वक्ता होंगे। वहीं विपक्ष की ओर से प्रियंका गांधी और गौरव गोगोई समेत कई सांसद अपनी बात रखेंगे।

राज्यसभा में कल होगी चर्चा, अमित शाह करेंगे आगाज़

लोकसभा के बाद मंगलवार को राज्यसभा में वंदे मातरम् पर बहस होगी। इस चर्चा की शुरुआत गृहमंत्री अमित शाह करेंगे, जबकि जेपी नड्डा दूसरे वक्ता होंगे। पीएम मोदी पहले ही कांग्रेस पर आरोप लगा चुके हैं कि उसने वंदे मातरम् के असली गीत से जरूरी पंक्तियां हटाईं, जिससे देश में विभाजन के बीज बोए गए। वहीं कांग्रेस का कहना है कि यह फैसला रवींद्रनाथ टैगोर की सलाह पर लिया गया था ताकि सभी धर्मों की भावनाओं का सम्मान हो सके।

क्या बोले सपा नेता रविदास मल्होत्रा?

लोकसभा में चर्चा से पहले सपा नेता रविदास मल्होत्रा ने कहा,“वंदे मातरम् का हम सम्मान करते हैं, लेकिन किसी को इसे गाने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। संविधान सभी को अभिव्यक्ति की आजादी देता है।” उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई के समय यह गीत गाया गया था और इसका ऐतिहासिक महत्व है। स्वामी चक्रपाणी ने कहा, “जो वंदे मातरम् नहीं बोले, उसे पासपोर्ट, वोट का अधिकार और सरकारी सुविधाएं नहीं मिलनी चाहिए। उनके इस बयान से राजनीतिक विवाद और गहराता नजर आ रहा है। मौलाना साजिद रशीदी ने कहा, “वंदे मातरम् की पहली दो पंक्तियों पर कोई आपत्ति नहीं है। मुस्लिम समाज को इससे दिक्कत नहीं है। लेकिन कुछ आगे की पंक्तियां हमारे धार्मिक विश्वास से मेल नहीं खातीं, इसलिए उन्हें न गाने की छूट संविधान देता है। उन्होंने यह भी बताया कि 1937 में कांग्रेस ने प्रस्ताव पास कर सिर्फ पहली दो पंक्तियां गाने का फैसला लिया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

इज़रायल में खुला रोजगार का सुनहरा अवसर, PM मोदी और नेतन्याहू ने 50,000 भारतीयों को नौकरी देने का किया ऐलान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत और इज़रायल के बीच कूटनीतिक और आर्थिक संबंधों में एक बड़ा मोड़ आ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इज़रायली...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...