back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आतंकवादियों के खिलाफ लड़ने वाले वीरों को श्रद्धांजलि : ओवैसी

हैदराबाद, 26 नवंबर (आईएएनएस)। एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने शुक्रवार को उन बहादुरों को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने 13 साल पहले मुंबई आतंकी हमले के दौरान आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। हैदराबाद के सांसद ने ट्विटर के माध्यम से 26/11 की बरसी पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले जांबाज जवानों को श्रद्धांजलि दी। ओवैसी ने लिखा, 26.11.2008 को मुंबई पर हुए हमलों के दौरान आतंकवादियों के खिलाफ लड़ने वाले हमारे बहादुरों को भावभीनी श्रद्धांजलि। इससे पहले ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष ने संविधान दिवस पर भी ट्वीट किया। उन्होंने कहा, 26 नवंबर 1949 को हमारे बुजुर्गो ने भारतीय संविधान को अंगीकार किया। संविधान सपनों का एक दस्तावेज है, जो हमारे बुजुर्गों ने हमारे लिए देखा था, लेकिन इसे व्यक्ति द्वारा शासन को कानून के शासन से बदल दिया गया। पहली बार, एक औपचारिक पाठ (फॉर्मल टेक्स्ट) ने हमें न केवल राज्य की ज्यादतियों से, बल्कि बहुसंख्यकवाद से भी बचाया। लोकसभा सदस्य ने आगे लिखा, इस संवैधानिक वादे के साथ अक्सर धोखा किया गया है। खासकर बात जब मुसलमानों, दलितों या आदिवासियों की हो। उन समुदायों के लिए, जिन्हें ऐतिहासिक रूप से सत्ता तक पहुंच से बाहर रखा गया है, संविधान हमें अन्याय को हराने के लिए हथियार प्रदान करता है। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

CJM के आदेश के बावजूद अनुज चौधरी पर FIR नहीं, संभल SP बोले-हम फैसले को चुनौती देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में संभल हिंसा मामले में तैनात तत्कालीन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) विभांशु सुधीर...
spot_img

Latest Stories

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵