back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भोपाल गैस त्रासदी में जान गंवाने वालों को मोमबत्ती जलाकर दी श्रद्धांजलि

भोपाल, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में यूनियन कार्बाइड संयंत्र से रिसी जहरीली गैस और उसके बाद बीमारियों के चलते शिकार बने लोगों को हादसे की 37वीं बरसी की पूर्व संध्या पर लोगों ने गैस संयंत्र के करीब मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। यह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन गैस पीड़ितों के लिए बीते 25 सालों से निशुल्क चिकित्सा सुविधा मुहैया करा रही सम्भावना ट्रस्ट क्लीनिक के सदस्यों ने किया। बड़ी संख्या में जमा हुए लोगों ने यूनियन कार्बाइड कारखाने के पास गैस काण्ड के मृतकों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजली अर्पित की। क्लीनिक के सामुदायिक शोध यूनिट के शैलेन्द्र चौरसिया ने बताया कि दिसम्बर 1984 में यूनियन कार्बाइड से रिसी जहरीली गैस की वजह से आज भी गैस पीड़ित असमय मौत के शिकार हो रहे हैं। हादसे के शिकार आज 40 – 45 की उम्र में फेफड़े, गुर्दे और अन्य अंगों की पुरानी बीमारियों और खास कर कैंसर से जूझ रहे हैं। गैस पीड़ितों में बड़ी संख्या में फेफड़े, गुर्दे और बच्चेदानी के कैंसर से मौतें हो रही हैं। क्लीनिक की जागरुकता समिति की आशा चौहान ने बताया कि भोपाल जिले में कोविड की वजह से जहरीली गैस से प्रभावित आबादी में सामान्य आबादी से पांच गुना ज्यादा मौतें हुई थीं। यह बात सरकारी आंकड़ों से सामने आई थी। अब जब तीसरी लहर का खतरा मंडरा रहा है, यह बहुत जरूरी है कि सरकार भोपाल के गैस पीड़ितों को कोविड से बचाने के लिए फौरी तौर पर विशेष सुविधाएं मुहैया कराए। –आईएएनएस एसएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

संतोष वर्मा के विवादित बयानों से भड़का ब्राह्मण समुदाय, 14 दिसंबर को CM हाउस का होगा घेराव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मध्यप्रदेश कैडर के आईएएस संतोष वर्मा द्वारा आरक्षण और ब्राह्मण समाज को लेकर की गई विवादास्पद टिप्पणी पर विवाद लगातार गहराता...
spot_img

Latest Stories

Ananya Panday की ‘कॉल मी बे’ रही हिट, अब सीजन 2 में जानिए क्या होगा खास

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनन्या पांडे (Ananya Panday) की...

Professor of Practice: बिना Ph.D और NET के बन सकते हैं प्रोफेसर, बस ये शर्तें करनी होंगी पूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव...

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...

बिहार में नीतीश सरकार का नया नियम: सुबह सस्ती तो.. रात में महंगी होगी बिजली, जानिए किस पर पड़ेगा असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए...

Chaitra Ashtami पर ऐसे बनाएं सूजी का प्रसाद, जानें सही और सीक्रेट तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में नवरात्रि (Chaitra...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵