back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Manipur Violence: ‘पहले बेटे और पति की मौत देखी फिर बेटी के साथ यौन उत्पीड़न..’, पीड़िता की मां का छलका दर्द

Manipur Women Viral Video: मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके परेड कराने के बाद से ही लोगों में आक्रोश है। अब इस मामले को लेकर पीड़ित महिलाओं में से एक की मां का बयान सामने आया है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। Manipur Women Viral Video: हिंसा प्रभावित राज्य मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके परेड कराने का वीडियो सामने आने के बाद से ही लोगों में आक्रोश है। राजनेताओं से लेकर अभिनेताओं तक सभी ने इसकी कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है। अब इस मामले को लेकर पीड़ित महिलाओं में से एक की मां का बयान सामने आया है।

पीड़िता की मां ने एक चैनल से बातचीत में बताया, “मेरे परिवार के अब कभी भी गांव लौटने की कोई संभावना नहीं है। हमारे घर जला दिए गए हैं, हमारे खेत नष्ट हो गए हैं।”  पीड़ित महिला की मां गहरे सदमे में हैं और कुछ मिनट से ज्यादा नहीं बोल पाती हैं। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, “मणिपुर सरकार ने हिंसा को रोकने या लोगों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए हैं।”

बेटे और पति को खो चुकी हैं पीड़िता की मां 

इस हिंसा में पीड़िता की मां अपने पति और बेटे को खो चुकी हैं। वह अपनी बेटी का पूरे गांव के लोगों के सामने यौन उत्पीड़न होते हुए देख चुकी हैं। उनके बेटे और पति को भीड़ ने मार डाला। इसके बाद उनकी बेटी का 4 मई को सभी के सामने यौन उत्पीड़न किया गया। गांव में निर्वस्त्र घुमाया गया और उसके साथ छेड़छाड़ की गई। 

पीड़िता की मां ने बयां किया दर्द 

पीड़िता की मां ने कहा, “मैंने अपना सबसे छोटा बेटा खो दिया है, जो मेरी पूरी उम्मीद था। मेरा सपना था कि वह एक बार 12वीं कक्षा पास कर लेगा और कुछ काम करेगा”। उन्होंने आगे कहा “मेरे पति भी नहीं रहे। बड़े बेटे के पास कोई नौकरी नहीं है। अपने परिवार के भविष्य के बारे में सोचकर डर लगता है। मैं असहाय महसूस करती हूं।”

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: आज कामदा एकादशी पर करें ये वास्तु उपाय, बदल जायेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि...

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...

Astro Today 29 March 2026: तुला राशि- इनकम के सोर्स मिल सकते हैं, लाभ भी हो सकता

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵