back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केरल में 7 दिन की देरी से मानसून ने दी दस्तक, चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ होगा और तेज; IMD ने जारी किया अलर्ट

Monsoon 2023 in India: केरल में मानसून के पहुंचने की तारीख 1 जून थी, लेकिन 7 दिन की देरी से अब 8 जून को मानसून ने केरल में दस्तक दी है। मौसम विभाग ने कहा कि अभी और तेज होगा चक्रवाती तूफान 'बिपरजॉय'।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। 7 दिन देर से ही सही, लेकिन केरल में मानसून आखिरकार दस्तक दे चुका है। इसके साथ ही भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी भी दी है। मौसम विभाग ने कहा कि गंभीर चक्रवात बिपरजॉय की वजह से शुरुआत में इसके हल्के रहने की संभावना है। केरल में मानसून 1 जून से आने वाला था, लेकिन इस बार 7 दिन की देरी के बाद प्रदेश में बारिश का मौसम आ गया है।

IMD के अनुसार, चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की वजह से अगले 48 घंटों के दौरान मध्य अरब सागर, कर्नाटक, तमिलनाडु, दक्षिण-पश्चिम पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी, पूर्वोत्तर राज्यों और केरल के अन्य हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। मानसून को देखते हुए मौसम विभाग द्वारा मछुआरों को समंदर में न जाने का अलर्ट पहले ही जारी किया जा चुका है।

केरल में 7 दिन देरी से मानसून ने दी दस्तक

केरल में मानसून के पहुंचने की तारीख 1 जून थी, लेकिन 7 दिन की देरी से अब 8 जून को मानसून ने केरल में दस्तक दी है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने एवं इसमें तेजी आने के कारण चक्रवाती हवाएं मानसून को केरल तट की ओर आने के लिए गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती हैं।

अभी चक्रवाती तूफान होगा और तेज

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय को लेकर मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अभी इसके और तेज होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों के दौरान बिपरजॉय तूफान उत्तर की ओर बढ़ जाएगा। 

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली पर मंडराया बाढ़ का खतरा, यमुना ने पार किया वॉर्निंग लेवल, हथिनीकुंड बैराज के सभी गेट खुले

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । लगातार हो रही बारिश के कारण दिल्ली में यमुना नदी उफान पर है। हथिनीकुंड बैराज से लगातार पानी...
spot_img

Latest Stories

यशवंत नाम का मतल-Yashwant Name Meaning

Yashwant Name Meaning - यशवंत नाम का मतलब: Endowed...

Skill Based Jobs: स्कूल पास करते ही इन फील्ड्स में बनाएं करियर, महीने के हजारो रुपये कमा लेंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बढ़ती जनसंख्या और कम होते अवसर...

मां दुर्गा ने क्यों लिया कालरात्रि का विकराल रूप, जानिए ये अद्भुत कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा के अनेकों रूप...

क्या ट्रैफिक पुलिस आपकी गाड़ी की चाबी निकाल सकती है? जानिए क्या कहता है Motor Vehicles Act

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आपने रास्ते में सफर के दौरान...

13 साल बाद खत्म हुआ सांसों से संघर्ष, Harish Rana का निधन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के रहने वाले Harish Rana...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵