back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ईडी पर AAP सांसद संजय सिंह ने लगाया गंभीर आरोप, कहा- ईडी के अधिकारियों के खिलाफ हो कार्रवाई

संजय सिंह ने कहा मनीष सिसोदिया को बदनाम करने वाले अधिकारियों को टीवी चैनल पर हाथ जोड़कर माफी मांगनी चाहिए।

नई दिल्ली, एजेंसी। ‘आप’ के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने पार्टी मुख्यालय में शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर ईडी की जांच को फर्जी बताया। सिंह ने कहा कि भाजपा के प्रवक्ता चिल्ला-चिल्ला कर बोल रहे थे कि मनीष सिसोदिया ने 14 फोन नष्ट कर दिए, जबकि सच्चाई कुछ और ही है।

ईडी के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए

मनीष सिसोदिया को बदनाम करने वाले अधिकारियों को टीवी चैनल पर हाथ जोड़कर माफी मांगनी चाहिए। साथ ही, वह कोर्ट से निवेदन करते है कि आपको गुमराह करने और गलत तथ्य व गलत जानकारी देकर जमानत रद करवाने वाले ईडी के अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक षड्यंत्र के मामले में कार्रवाई की जाए। ऐसे अधिकारियों को जरूरत पड़ने पर पकड़कर जेल में भी डाला जाए।

ईडी ने जांच का मजाक बनाया

सिंह ने कहा कि भाजपा वाले कह रहे थे कि मनीष सिसोदिया ने 14 फोन नष्ट कर दिए। हमसे भी टीवी चैनलों पर पूछा गया कि मनीष सिसोदिया ने 14 फोन तोड़ दिया? हमने इस बारे में जानकारी इक्ट्ठा की कि आखिर कौन से 14 फोन हैं। जब ईडी ने अपनी रिपोर्ट दाखिल की तो इन 14 फोन की जानकारी दी। जिन्हें बताया कि ये फोन गायब कर दिए या नष्ट कर दिए गए। जबकि ये 14 फोन जिंदा है। महत्वपूर्ण बात यह है कि इसमें से 5 फोन सीबीआई और ईडी के पास हैं। इसमें 5 फोन ईडी ने खुद सीज किए हैं और मीडिया से कहा जा रहा है कि मनीष सिसोदिया ने 14 फोन नष्ट कर दिया। ईडी ने जांच का मजाक बना दिया है।

14 में से 5 फोन ईडी के पास

सिंह ने आगे कहा कि एक उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के घर में उनका परिवार, क्लर्क, चपरासी, नौकर, ड्राइवर रहते हैं। ईडी ने सबके फोन का आईएमईआई नंबर उठाया और कहा कि मनीष सिसोदिया के घर में 14 फोन चलते थे और ये सारे फोन गायब हैं जबकि ये सारे फोन जिंदा हैं।उन्होंने इन 14 मोबाइल के आईएमईआई नंबर के आखिरी तीन अंक को सार्वजनिक किया। जिसमें 963, 369, 999, 965, 974, 042, 059, 349, 755, 763, 125, 852, 273, 433 नंबर शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ईडी की सीजर रिपोर्ट के अनुसार 14 में से 5 फोन उन्होंने खुद अपने पास रखे हुए हैं। ईडी ने जिस फोन को अपने पास सीज कर रखा है, उसके बारे में न्यायालय में बता रहे हैं कि मनीष सिसोदिया ने इन फोन को नष्ट कर दिया और साक्ष्य मिटा दिया।

Advertisementspot_img

Also Read:

मार्च 2027 से दिल्ली से कटरा जाने में लगेंगे सिर्फ 6 घंटे, दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे को लेकर आया अपडेट

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । अगले साल मार्च 2027 से दिल्ली से माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए केवल 6 घंटे का...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...

Divyanka Tripathi की गोद भराई की तस्वीरें वायरल, प्रेग्नेंसी ग्लो के साथ फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵