back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बड़वानी की 46 ग्राम पंचायतों में गड़बड़ी पर एफआईआर होगी

बड़वानी, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले की 46 ग्राम पंचायतों में गड़बड़ी के मामले सामने आने पर जांच कराई जा रही है। इसके लिए समिति भी बनाई गई है। निर्माण और दीगर कार्यों से जुड़े लोगों से राशि तो वसूल की ही जाएगी साथ ही उनके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिले के कलेक्टर शिवराजसिंह वर्मा ने ग्राम पंचायतों में वित्तीय अनियमितता, निर्माण कार्यो में लापरवाही के साथ गुणवत्ता सुनिश्चित नहीं करवाने वाले जिम्मेदार पदाधिकारियों पर एफआईआर दर्ज कराने के साथ राशि वसूली करवाने के निर्देश दिये हैं। साथ ही प्रथम चरण में जिले की 46 ग्राम पंचायतों के द्वारा विगत पांच वर्षो में करवाये गये कार्यो एवं रिकार्ड की जांच हेतु जिला पंचायत सीईओ ऋतुराजसिंह के माध्यम से विशेषज्ञों की समितियों को गठित कर जॉच प्रारंभ करवाई गई है। यह जांच एक सप्ताह में पूर्ण कर प्रतिवेदन देने के निर्देश जांच टीम को दिये गये हैं। बताया गया है कि विकासखण्ड पाटी की 11 ग्राम पंचायत सेमली, पाटी, वेरवाड़ा, देरवालिया, डोगरगांव, गंधावल, ओसाड़ा, आवली, अंजराड़ा, बमनाली, बुदी, विकासखण्ड राजपुर की 12 ग्राम पंचायत अगलगॉव, भौरवाड़ा, बोबलवाड़ी, देवला, जुलवानिया, कादवी, मोयदा, रणगॉवरोड़, रूई, सालखेड़ा, सांगवीनीम, घुसगॉव, विकासखण्ड ठीकरी की एक ग्राम पंचायत मण्डवाड़ा, विकासखण्ड निवाली की नौ ग्राम पंचायत कुंजरी, मोरगुन, साकड़, दोदवाड़ा, जोगवाड़ा, खेड़ी, भुलगॉव, चाटली, दिवानी, विकासखण्ड पानसेमल की 13 ग्राम पंचायत बांदरियाबड़, बायगौर, बहेड़िया, धावड़ी, भातकी, राखीबुजुर्ग, राखीखुर्द, सकराली बुजुर्ग, शिवनी पड़ावा, करणपुरा, मलफा, मलगॉव, पोसवाड़ा में हुए विकास कार्यों की जांच हेतु टीम का गठन किया गया है। कलेक्टर के निर्देश पर गठित इस टीम में एक कार्यपालन यंत्री, एक सहायक यंत्री, एक सहायक लेखाधिकारी, एक पंचायत समन्वयक अधिकारी, एक उपयंत्री सम्मिलित किये गये हैं। –आईएएनएस एसएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

दैव परंपरा पर मज़ाक के आरोप में रणवीर सिंह के खिलाफ बेंगलुरु में FIR दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह एक बार फिर कानूनी पचड़े में फंसते नजर आ रहे हैं। गोवा में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵