back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नेपाली कांग्रेस नेता रामचंद्र पौडेल का राष्ट्रपति बनना लगभग तय

शुक्रवार सुबह आठ पार्टियों की संयुक्त बैठक में नेपाली कांग्रेस के उम्मीदवार को समर्थन देने का फैसला लिया गया। डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट पार्टी और राष्ट्रीय जनमोर्चा सहित आठ पार्टी इस गठबंधन में हैं।

काठमांडू, एजेंसी। यह लगभग तय है कि रामचंद्र पौडेल नेपाल के राष्ट्रपति होंगे। पौडेल बहुमत वाले नेपाली कांग्रेस के साथ गठबंधन में शामिल सीपीएन (एमसी) के साझा उम्मीदवार हैं। नेपाली कांग्रेस की कार्य सम्पादन समिति की बैठक में शनिवार सुबह पौडेल को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाने का फैसला किया गया। इसकी जानकारी कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. प्रकाश शरण महतले ने दी।

8 पार्टियों की संयुक्त बैठक में नेपाली कांग्रेस के उम्मीदवार को समर्थन देने का फैसला

इससे पहले शुक्रवार सुबह आठ पार्टियों की संयुक्त बैठक में नेपाली कांग्रेस के उम्मीदवार को समर्थन देने का फैसला लिया गया। कांग्रेस, एसपीएन (एमसी), सीपीएन (यूएस), जनता समाजवादी पार्टी, नागरिक उन्मुक्ति पार्टी, जनमत पार्टी, डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट पार्टी और राष्ट्रीय जनमोर्चा सहित आठ पार्टी इस गठबंधन में हैं। राष्ट्रपति चुनाव में बहुमत के लिए 26315 अंक आवश्यक हैं। इस गठबंधन के पास बहुमत से कहीं अधिक 31917 अंक हैं। इस आधार पर पौडेल की जीत लगभग तय है। पौडेल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। वह पूर्व स्पीकर और उप प्रधानमंत्री रह चुके हैं। पौडेल सिद्धांत की राजनीति करने वाले नेता के रूप में जाने जाते हैं। उनका गृह जिला पश्चिमी नेपाल का तनहुं जिला है।

Advertisementspot_img

Also Read:

नेपाल में प्रदर्शनकारियो के सामने झुकी ओली सरकार, होम मिनिस्टर का इस्तीफा, अब तक 20 की मौत

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । नेपाल में सोमवार को सोशल मीडिया बैन के खिलाफ भड़के युवा सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शन हिंसक हो गया...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵