back to top
35.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Jharkhand News: नवनियुक्त राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन 18 को लेंगे शपथ

झारखंड के नवनियुक्त राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन शुक्रवार शाम रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद नए राज्यपाल का स्वागत किया।रमेश बैस को भावभीनी विदाई में सीएम पहुंचे।

रांची,एजेंसी। झारखंड के नवनियुक्त राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन शुक्रवार शाम रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद नए राज्यपाल का स्वागत किया।इससे पहले निवर्तमान राज्यपाल रमेश बैस शुक्रवार की दोपहर महाराष्ट्र रवाना हो गए। एयरपोर्ट पर रमेश बैस को भावभीनी विदाई देने स्वयं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित कई आला अधिकारी पहुंचे।

रमेश बैस को भावभीनी विदाई देने स्वयं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे

इसमें मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, डीजीपी अजय कुमार सिंह, वित्त विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह, राज्यपाल के प्रधान सचिव नीतिन मदन कुलकुर्णी, डीआईजी अनीश गुप्ता, रांची उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, वरीय पुलिस अधीक्षक कौशल किशोर शामिल थे।
राधाकृष्णन 18 फरवरी को दिन के 11:30 बजे राजभवन स्थित बिरसा मंडप में नये राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे। झारखंड हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह उन्हें राज्यपाल पद की शपथ दिलायेंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

Assam Election 2026: सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस-JMM के बीच बढ़ी खींचतान, हेमंत सोरेन की पार्टी का कांग्रेस को दो टूक संदेश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Assam Election 2026 से पहले सभी प्रतियोगी पार्टियां कमर कस चुकी हैं। बीजेपी एक बार फिर सरकार दोहराने का दंभ भर...
spot_img

Latest Stories

Delhi Vehicle Market: 10 हजार में बाइक और 50 हजार में कार, लेकिन खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में ऐसे कई ऑटो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵