back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुंबई के मुलुंड में बड़ा हादसा: मेट्रो पिलर का गिरा हिस्सा, ऑटो, बाइक और कार आए चपेट में, 4 लोग हुए घायल

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से चिंताजनक खबर सामने आई है। शनिवार को दोपहर के समय निर्माणाधीन मेट्रो पिलर का सीमेंट का हिस्सा अचानक टूटकर नीचे गिर गया।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से चिंताजनक खबर सामने आई है। शनिवार को दोपहर के समय निर्माणाधीन मेट्रो पिलर का सीमेंट का हिस्सा अचानक टूटकर नीचे गिर गया। यह घटना एलबीएस रोड पर जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी के पास हुई। मलबा नीचे से गुजर रहे ऑटो रिक्शा और एक कार पर गिरा, जिससे 3 से 4 लोग घायल हो गए।

राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू

घटना की सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड स्थानीय पुलिस मेट्रो प्राधिकरण की टीम वार्ड स्टाफ 108 एंबुलेंस सेवा मौके पर पहुंच गईं। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने आसपास का इलाका घेरकर ट्रैफिक डायवर्ट किया और मलबा हटाने का काम शुरू किया। फिलहाल पुलिस और संबंधित एजेंसियां हादसे के कारणों की जांच कर रही हैं। यह भी देखा जा रहा है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का सही तरीके से पालन किया जा रहा था या नहीं।

मुंबई मेट्रो का विस्तार जारी

मुंबई में मेट्रो नेटवर्क का तेजी से विस्तार हो रहा है। Mumbai Metropolitan Region Development Authority (MMRDA) मेट्रो लाइन 2B पर काम कर रही है। 23.64 किलोमीटर लंबी यह लाइन शहर की पूर्व-पश्चिम कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए बनाई जा रही है। फिलहाल मंडाले (मानखुर्द) से डायमंड गार्डन (चेंबूर) तक का हिस्सा आंशिक रूप से चालू करने की अनुमति मिल चुकी है। MMRDA अब मेट्रो लाइन 2B में ‘चेंबूर नाका’ नाम से एक नया स्टेशन जोड़ने की योजना बना रही है। अधिकारियों का मानना है कि इससे यात्रियों की संख्या और कनेक्टिविटी दोनों बढ़ेंगी। मेट्रो जैसे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट शहर के विकास के लिए जरूरी हैं, लेकिन इस तरह के हादसे सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े करते हैं। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है और जांच के बाद ही हादसे की असली वजह सामने आएगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में बाइकर को कुचलने वाले नाबालिग के पिता ने जताया गहरा दुख, मांगी माफी, बोले- बेहद बेहद शर्मिंदा हूं

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली में 23 वर्षीय बाइक सवार को कुचलने के मामले में आरोपी नाबालिग के पिता ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...