नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार से ही वीकेंड शुरू हो जाता है और कई सारी फिल्में और सीरीज दस्तक देती है और दर्शकों को एंटरटेन करती रहती हैं। ये हफ्ता भी काफी खास होने वाला है। इसकी आज यानी शुक्रवार से हुई हो चुकी है तो चलिए उन फिल्मों सीरीजों के बारे में जानते हैं जो रिलीज आज हो गई है और जो इस हफ्ते रिलीज होने वाली।
ओ रोमियो
शाहिद कपूर की फिल्म और रोमियो लगातार सुर्खियों में छाई हुई है और यह फिल्म आज सिनेमाघर में दस्तक दे चुकी है। विशाल भारद्वाज एक बार फिर एक्शन थ्रिलर के साथ लौट रहे हैं, जो आज़ादी के बाद के मुंबई के अंधेरे पहलुओं को उजागर करती है। यह फिल्म हुसैन ज़ैदी की ‘माफ़िया क्वींस ऑफ़ मुंबई’ से प्रेरित है और इसमें शाहिद कपूर ने हुसैन उस्तारा का किरदार निभाया है, जो एक निर्दयी गैंगस्टर है। दर्शन कई दिनों से इस फिल्म को देखने के लिए अपनी इच्छा जाता रहे थे अब बढ़-चढ़कर टिकट खरीद रहे हैं और फिल्म देखने जा रहे हैं।
तू या मैं
फिल्म तु या मैं भी सिनेमा घरों में आज रिलीज हो चुकी है कई दिनों से या फिर छाई हुई थी।बिजॉय नांबियार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शनाया कपूर और आदर्श गौरव मुख्य भूमिका में हैं। यह एक सर्वाइवल थ्रिलर है, जिसमें एक व्यक्ति जंगल में एक खतरनाक मगरमच्छ के साथ फंसा होता है। इस फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद ही दर्शन स्क्रीन को देखने के लिए उत्साहित हो रहे थे।
द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स
द कॉन्ज्यूरिंग एक हॉरर सीरीज है।ये इसका दूसरा अंतिम सीज़न है, जिसमें पैट्रिक विल्सन और वेरा फ़ार्मिगा एड और लोरेन वॉरेन के रूप में लौटते हैं। यह फिल्म 1986 में स्मर्ल परिवार के भूत-प्रेत पर आधारित है। ये सीरीज भी आज यानी 13 फरवरी, 2026 को रिलीज़ होगी और आप इसे जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
पवाने
यह फिल्म 20 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी और तीन अलग-अलग व्यक्तित्वों की कहानी को दर्शाती है, जिनकी जिंदगी एक नए किरदार से जुड़ती है। इस फिल्म की कहानी आपको अलग ही एंटरटेनमेंट का अनुभव करावेगी।





