back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी से जुड़ा किया खुलासा, बोलीं कई लोगों ने आपत्ति जताई थी…

प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि लोग उनकी शादी टूटने का इंतजार करते थे, लेकिन वह और निक जोनस अपने रिश्ते में खुश और बाहरी दुनिया से अलग हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी इंडियन फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ और अपकमिंग फिल्म से जुड़े कई खुलासे किए। प्रियंका ने बताया कि उनकी और निक जोनस की शादी को लेकर कई लोगों को भरोसा नहीं था और कुछ लोग इसे लेकर लगातार नकारात्मक बातें करते थे।

प्रियंका ने कहा, “हमारी शादी को अब 8 साल हो गए हैं। अगर लोग अभी भी इंतजार कर रहे हैं कि ये रिश्ता कब टूटेगा या बर्बाद होगा, तो वो उनकी मर्जी। मुझे अब इससे फर्क नहीं पड़ता। हम निक के साथ अपने रिश्ते में पूरी तरह खोए रहते हैं और बाहरी दुनिया से खुद को अलग कर चुके हैं।

शादी पर उठे सवालों का दर्द

प्रियंका ने बताया कि उनके रिश्ते को लेकर कई लोगों ने आपत्ति जताई, शायद इसलिए कि वे अलग देशों, अलग धर्मों और उम्र में अंतर वाले कपल हैं। उन्होंने कहा कि यह सुनकर कभी-कभी बहुत दुख होता था, लेकिन अब वह इन चर्चाओं से मुक्त हैं और अपने परिवार और पति निक के साथ खुश हैं।

निक जोनस के गुणों की तारीफ

प्रियंका ने निक के बारे में भी खुलकर बात की और कहा, हमारी शादी बहुत जल्दी हुई थी, मिलने के सिर्फ छह महीने बाद। शुरू में मुझे लगता था कि ये सब नकली है, लेकिन निक पूरी तरह सच्चे और ईमानदार हैं। उनका यह गुण मुझे हर रोज इंस्पायर करता है।उन्होंने आगे कहा कि निक की ईमानदारी उनके बचपन और परिवार से आती है। “उनके माता-पिता बहुत समझदार और संत जैसे हैं, इसलिए निक में ये गुण हैं। यह उनकी खासियत है, जिससे सब प्रभावित होते हैं।

शादी और फैमिली लाइफ

प्रियंका और निक की शादी 2018 में हुई थी। दोनों के बीच लगभग 10 साल का अंतर है, जिसपर शुरुआत में कई सवाल उठाए गए थे। मगर कपल ने हमेशा अपने प्यार और केमिस्ट्री से सभी आलोचनाओं को जवाब दिया। फिलहाल दोनों एक बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के माता-पिता भी हैं, जिनका जन्म 2022 में हुआ।

Advertisementspot_img

Also Read:

फिल्म ‘वाराणसी’ बना रहे राजामौली ने क्यों कहा बोले- बाहुबली को भी मैं और बेहतर बना सकता था

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय सिनेमा के दिग्गज निर्देशक एस. एस. राजामौली एक बार फिर अपने महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट ‘वाराणसी’ को लेकर चर्चा में हैं। करीब...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...