back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ओटीटी धमाका: इस हफ्ते लें नई फिल्मों और वेब सीरीज का मजा, जानें कब और कहां देखें

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शकों के लिए नई फिल्मों और वेब शोज का पिटारा खुलने वाला है, जिसमें क्राइम, थ्रिलर, एक्शन और म्यूजिकल सीरीज से भरपूर मनोरंजन घर बैठे देखने का मौका है।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शकों के लिए नई फिल्मों और शोज का धमाका होने वाला है। तेलुगु स्टार चिरंजीवी की नई फिल्म ‘मन शंकर वर प्रसाद गारू’ से लेकर हॉरर हिट फ्रेंचाइजी ‘द कंज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ के अंतिम चैप्टर तक, हर तरह के कंटेंट का मजा अब घर बैठे लिया जा सकेगा। इस हफ्ते हॉरर और क्राइम ड्रामा की लाइनअप इतनी जबरदस्त है कि वैलेंटाइन वीक का मजा भी कुछ अलग अंदाज में महसूस होगा। इसके अलावा, एक्शन थ्रिलर और मर्डर मिस्ट्री प्रेमियों के लिए भी कई नए विकल्प मौजूद हैं। नीचे इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज हो रही नई फिल्मों और वेब शोज की पूरी लिस्ट दी गई है, जिसे देखकर मनोरंजन के चाहने वाले कोई भी पल मिस नहीं करना चाहेंगे।

कोहरा- सीजन 2 (11 फरवरी ) नेटफ्लिक्स

पंजाब की पृष्ठभूमि में सेट इस क्राइम थ्रिलर के नए सीजन में एक महिला की रहस्यमय मौत पर फोकस है। ASI गरूंडी की वापसी के साथ नई ऑफिसर धनवंत कौर भी केस सुलझाने में शामिल हैं।

माना शंकर वर प्रसाद गारू (11 फरवरी) जी5

यह एक्शन-कॉमेडी कहानी एक नेशनल सिक्योरिटी ऑफिसर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो छह साल अलग रहने के बाद अपनी पत्नी और बच्चों के साथ फिर से रिश्ते सुधारने की कोशिश करता है। इस बीच, वह उन्हें आने वाले खतरों से भी बचाने में लगा रहता है।

लव इज ब्लाइंड-सीजन 10 (11 फरवरी) नेटफ्लिक्स

पॉड्स इस बार ओहियो में लौट आए हैं। नए सिंगल्स का ग्रुप बिना देखे डेटिंग कर रहा है और उनकी कोशिश है प्यार को एक बिलकुल नए नजरिए से समझने की। क्या यह नया अनुभव उन्हें सच्चा प्यार दिला पाएगा?

द कंज्यूरिंग: लास्ट राइट्स (13 फरवरी) नेटफ्लिक्स

सच्ची घटनाओं पर आधारित इस अंतिम चैप्टर में पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर एड और लोरेन वॉरेन एक पर्सनल केस के लिए सेमी-रिटायरमेंट से बाहर आते हैं। पेंसिल्वेनिया में एक शापित एंटीक शीशे से जुड़ी आत्मा एक परिवार को परेशान करती है, और इस बार उनकी बेटी जूडी भी रहस्यमय घटनाओं में शामिल हो जाती है।

द आर्ट ऑफ सारा (13 फरवरी) नेटफ्लिक्स

सियोल के लग्जरी इलाके में एक रहस्यमयी लाश मिलने के बाद जासूस असली सच का पता लगाने में जुट जाता है। लेकिन जब एक महिला की कहानी बार-बार बदलती है, तो वह मामले में एक डेड एंड तक पहुंच जाता है।

बेबी गर्ल (12 फरवरी) सोनी लिव

तिरुवनंतपुरम में एक नवजात बच्ची के गायब होने के बाद हॉस्पिटल अटेंडेंट सनल पर शक की सुई घूम जाती है। जांच के दौरान उसे अपनी बेगुनाही साबित करने और सच्चाई खोजने के लिए संघर्ष करना पड़ता है।

क्रॉस-सीजन 2 (11 फरवरी) अमेजन प्राइम वीडियो

एलेक्स क्रॉस फिर न्याय के लिए लौट आया है। जेम्स पैटरसन की बेस्टसेलर सीरीज पर आधारित इस सीजन में एक होमिसाइड डिटेक्टिव और FBI मिलकर एक अरबपति बिजनेसमैन को मिली जान से मारने की धमकी की जांच करते हैं। एक उलझी हुई थ्रिलर जो हर मोड़ पर रोमांच बनाती है।

थलाइवर थम्बी थलैमैयिल (12 फरवरी) नेटफ्लिक्स

गांव के एक अधिकारी की कहानी, जो एक शादी के मौके पर फंस जाता है और अचानक बढ़ते पारिवारिक तनाव को संभालने की चुनौती सामने आती है। अब उसकी सूझबूझ और नेतृत्व कौशल की परीक्षा शुरू होती है।

बैंडवाले (13 फरवरी) अमेजन प्राइम वीडियो

‘बैंडवाले’ अंकुर तिवारी और स्वानंद किरकिरे की नई म्यूजिकल सीरीज है। कहानी शालिनी पांडे द्वारा निभाई गई मरियम पर केंद्रित है, जो अपनी कविताएं गुमनाम रूप से ऑनलाइन साझा करती है। जहान कपूर DJ साइको का किरदार निभाते हैं, जबकि स्वानंद किरकिरे रोबो नाम के कलाकार की भूमिका में हैं। ओरिजिनल संगीत यशराज मुखाटे द्वारा सीरीज में जान डालता है और इसे एक दिल को छू लेने वाली म्यूजिकल ड्रामेडी बनाता है।

अमर विश्वास (11 फरवरी) अमेजन एमएक्स प्लेयर

राजीव खंडेलवाल कोर्टरूम थ्रिलर में वापसी कर रहे हैं। इस सीरीज में वे वकील की भूमिका निभाते हैं, जो एक हाई-प्रोफाइल मर्डर केस की जाँच संभालता है। जांच के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आते हैं, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...