back to top
25.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अब बदलते मौसम में भी पाएं चमकता चेहरा, घरेलू नुस्खों से पाएं पार्लर जैसा निखार, महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं

सर्दियों के बदलते मौसम में त्वचा रुखी और फटी हो जाती है, इसलिए गुनगुने पानी से नहाने के बाद नारियल या बादाम तेल से मॉइस्चराइज करना जरूरी है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क। फरवरी का महीना मौसम बदलने के साथ ठंड और शुष्कता भी लेकर आता है, जिससे त्वचा रुखी, बेजान और फटी-फटी हो जाती है। खासकर चेहरे, होंठ, हाथ और पैरों की त्वचा इस मौसम में सबसे ज्यादा प्रभावित होती है। गर्म पानी से नहाने की आदत, कम पानी पीना और गलत खानपान से त्वचा की नमी तेजी से खत्म हो जाती है, जिससे खुजली, जलन और रैशेज जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। लेकिन महंगे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स की बजाय घरेलू नुस्खों से भी त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाया जा सकता है।

सबसे पहले नहाने के पानी का ध्यान रखना जरूरी है।

सबसे पहले नहाने के पानी का ध्यान रखना जरूरी है। जनवरी-फरवरी में लोग गर्म पानी से नहाना पसंद करते हैं, लेकिन बहुत ज्यादा गर्म पानी से त्वचा का प्राकृतिक तेल खत्म हो जाता है और ड्राइनेस बढ़ जाती है। इसलिए हल्के गुनगुने पानी से स्नान करना बेहतर रहता है। नहाने के बाद नारियल तेल, बादाम तेल या सरसों के तेल से हल्की मालिश करने से त्वचा में नमी बनी रहती है और रूखापन कम होता है।

चेहरे की देखभाल के लिए दूध और शहद का फेस पैक बहुत फायदेमंद है। एक चम्मच कच्चे दूध में आधा चम्मच शहद मिलाकर 10-15 मिनट तक चेहरे पर लगाएं और फिर गुनगुने पानी से धो लें। इससे त्वचा को पोषण मिलता है और प्राकृतिक चमक आती है। इसके अलावा एलोवेरा जेल को रात में सोने से पहले चेहरे पर लगाने से त्वचा मुलायम और हाइड्रेटेड रहती है।

होंठ गुलाबी नजर आने लगते हैं।

होंठों की देखभाल भी सर्दियों में बेहद जरूरी है। फटे होंठों के लिए रात में घी या नारियल तेल लगाना लाभकारी है। साथ ही सप्ताह में एक बार चीनी और शहद से हल्का स्क्रब करने से होंठों की मृत त्वचा हट जाती है और होंठ गुलाबी नजर आने लगते हैं।

त्वचा को अंदर से स्वस्थ रखने के लिए खानपान का ध्यान भी जरूरी है।

त्वचा को अंदर से स्वस्थ रखने के लिए खानपान का ध्यान भी जरूरी है। सर्दियों में पानी कम पीने की आदत से त्वचा रूखी हो जाती है, इसलिए दिनभर पर्याप्त पानी, नारियल पानी और सूप का सेवन करें। आहार में हरी सब्जियां, मौसमी फल, बादाम और अखरोट शामिल करने से त्वचा को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। साथ ही तेलीय और प्रोसेस्ड फूड से बचना चाहिए, क्योंकि ये त्वचा की चमक को कम करते हैं।

फरवरी के महीने में भी रुखी त्वचा को बनाएं मुलायम, चमकदार

इन घरेलू उपायों को नियमित रूप से अपनाने से जनवरी-फरवरी के महीने में भी रुखी त्वचा को मुलायम, चमकदार और स्वस्थ बनाया जा सकता है। थोड़ी सी सावधानी और सही देखभाल से सर्दियों में भी आपका चेहरा पार्लर जैसा निखार पा सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

झाइयों से छुटकारा पाना अब आसान, हफ्ते में तीन दिन ये चीज लगाएं और पाएं दमकती स्किन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज की अनहेल्दी लाइफस्टाइल, गलत खानपान, बढ़ता तनाव और हार्मोनल बदलावों का असर सीधे हमारी त्वचा पर दिखाई देने लगा है।...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵