back to top
24.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोर्ट तक पहुंचा ‘हेरा फेरी 3’ का मामला, राइट्स को लेकर साउथ प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला से पूछे गए कई सवाल

‘हेरा फेरी 3’ को लेकर बड़ा कानूनी विवाद खड़ा हो गया है, जहां साउथ की प्रोडक्शन कंपनी ने कोर्ट में दावा किया है कि फिल्म के असली राइट्स उनके पास हैं, न कि फिरोज नाडियाडवाला के पास।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की सबसे चर्चित कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी ‘हेरा फेरी’ का तीसरा भाग एक बार फिर विवादों में घिर गया है। ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर इस बार मामला सीधे अदालत तक पहुंच गया है। साउथ की मशहूर प्रोडक्शन कंपनी Seven Arts International Limited ने मद्रास हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर दावा किया है कि हेरा फेरी फ्रेंचाइज़ी के कॉपीराइट उनके पास हैं, न कि निर्माता फिरोज नाडियाडवाला के पास।

मद्रास हाईकोर्ट ने उठाया बड़ा सवाल

इस मामले में सुनवाई के दौरान मद्रास हाईकोर्ट ने एक अहम सवाल खड़ा कर दिया। कोर्ट ने फिरोज नाडियाडवाला से पूछा कि क्या ‘हेरा फेरी 3’ वाकई बनाई भी जा रही है? यह सवाल तब उठा जब Seven Arts International ने दावा किया कि नाडियाडवाला को फिल्म के सीमित अधिकार ही मिले थे, इसके बावजूद उन्होंने न सिर्फ सीक्वल बनाया बल्कि तीसरे भाग के अधिकार भी बेच दिए।

सिर्फ एक हिंदी रीमेक की थी इजाजत

रिपोर्ट के मुताबिक, Seven Arts International ने कोर्ट में बताया कि फिरोज नाडियाडवाला को मलयालम फिल्म ‘रामजी राव स्पीकिंग’ (1989) की केवल एक हिंदी रीमेक बनाने की अनुमति दी गई थी। इसी अधिकार के तहत साल 2000 में प्रियदर्शन के निर्देशन में ‘हेरा फेरी’ बनी थी। हालांकि, इसके बाद नाडियाडवाला ने ‘फिर हेरा फेरी’ (2006) का निर्माण किया और अब कथित तौर पर ‘हेरा फेरी 3’ के राइट्स अभिनेता अक्षय कुमार की प्रोडक्शन कंपनी को बेच दिए, जिसे याचिकाकर्ता ने नियमों का उल्लंघन बताया है।

Seven Arts के एमडी जीपी विजयकुमार का बड़ा खुलासा

Seven Arts International के मैनेजिंग डायरेक्टर जीपी विजयकुमार ने HT City से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा,मैंने साल 2022 में ‘रामजी राव स्पीकिंग’ के मूल निर्माता आदित्य फिल्म्स से हेरा फेरी फ्रेंचाइज़ी के पूरे अधिकार खरीदे थे। उन्होंने साफ बताया कि फिरोज नाडियाडवाला को सिर्फ एक हिंदी वर्जन बनाने की अनुमति थी। इसके बावजूद उन्होंने दूसरा भाग बनाया और अब तीसरे पार्ट के अधिकार भी बेच दिए। उन्हें किसी भी सीक्वल, प्रीक्वल या किरदारों के इस्तेमाल का कोई अधिकार नहीं है।

‘फिर हेरा फेरी’ के वक्त क्यों नहीं हुई कार्रवाई?

इस सवाल पर विजयकुमार ने कहा कि पहली फिल्म प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित थी, जिनसे उनके अच्छे संबंध थे। दूसरी फिल्म नीरज वोरा के निर्देशन में बनी थी और उस वक्त कॉपीराइट धारकों को इस उल्लंघन की जानकारी नहीं मिल पाई।

उन्होंने कहा, “बाद में हमें लगा कि जो हो गया, हो गया। हमने तय किया कि अगला हिंदी वर्जन हम खुद बनाएंगे।

अक्षय कुमार से बातचीत में खुला मामला

विजयकुमार ने बताया कि जब उन्होंने अक्षय कुमार से फिल्म को लेकर संपर्क किया, तभी उन्हें पता चला कि फिरोज नाडियाडवाला पहले ही ‘हेरा फेरी 3’ के राइट्स अक्षय की कंपनी Cape of Good Films को बेच चुके हैं।

इसके बाद नाडियाडवाला को लीगल नोटिस भेजा गया, लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने पर अदालत का रुख करना पड़ा।

अक्षय कुमार की कंपनी और प्रियदर्शन की प्रतिक्रिया

अक्षय कुमार की प्रोडक्शन कंपनी ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने राइट्स यह मानकर खरीदे थे कि फिरोज नाडियाडवाला इसके वैध मालिक हैं।वहीं, फिल्म के संभावित निर्देशक प्रियदर्शन ने इस पूरे विवाद पर सिर्फ इतना कहा- मुझे कोई जानकारी नहीं है। फिरोज नाडियाडवाला से संपर्क की कोशिश की गई, लेकिन उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

क्या अटक जाएगी ‘हेरा फेरी 3’?

इस कानूनी विवाद के बाद अब ‘हेरा फेरी 3’ का भविष्य अधर में लटकता नजर आ रहा है। फैंस जहां अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की वापसी का इंतजार कर रहे थे, वहीं अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कोर्ट इस मामले में क्या फैसला सुनाता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...