back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली सरकार ने पूरे किए एक साल, 8 फरवरी को रामलीला मैदान में होगा भव्य कार्यक्रम, हो सकते हैं बड़े ऐलान

दिल्ली सरकार अपने एक साल के कार्यकाल पूरा होने पर कल रामलीला मैदान में बड़ा कार्यक्रम करने जा रही है। कार्यक्रम में सरकार नई योजनाओं का ऐलान कर सकती है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली सरकार अपने एक साल का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्‍य में कल 8 फरवरी को रामलीला मैदान में एक बड़े सार्वजनिक कार्यक्रम करने जा रही है। इस मौके पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, पूरी कैबिनेट और वरिष्ठ सरकारी अधिकारी मौजूद रहेंगे। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन कार्यक्रम के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम में सरकार आगामी योजनाओं और परियोजनाओं को आम जनता के सामने पेश करेगी।

दिल्ली सरकार नई योजनाओं का कर सकती है ऐलान 

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली सरकार परिवहन ढांचे को मजबूत करने के लिए 500 नई ई-बसें जोड़ने की योजना का ऐलान कर सकती है। इसके साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे और शहरी सुविधाओं से जुड़ी कई महत्वाकांक्षी योजनाओं का भी ऐलान होने की संभावना है। सरकार पर्यावरण अनुकूल परिवहन, ट्रैफिक कम करने और प्रदूषण घटाने पर फोकस रखेगी। इस मंच के जरिए सरकार यह संदेश देना चाहती है कि बीते एक साल में किए गए वादों को पूरा करने के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं और आने वाले समय में राजधानी के विकास को लेकर आगे बढ़ेंगे।

जनता से फीडबैक भी लेगी सरकार 

दरअसल, 2025 के विधानसभा चुनाव के परिणाम 8 फरवरी को आए थे, इसी दिन दिल्ली सरकार का एक साल पूरा होने वाला है। बीजेपी विधायक और सांसद को कार्यक्रम में अधिकतम जनता शामिल हो, इसकी जिम्‍मेदारी दी गई है। हर कैबिनेट मंत्री को अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों की जिम्‍मा दिया गया है। इसके अलावा, दिल्ली की सभी विधानसभा सीटों पर छोटे-छोटे कार्यक्रम भी होंगे। इन कार्यक्रम के जरिए सरकार अपनी उपलब्धियों, योजनाओं और फैसलों को जनता तक पहुंचाएगी और उनके फीडबैक को भी सुनेगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली से गुजरने वाले कमर्शियल वाहनों पर बढ़ेगा टैक्स, ट्रकों को अब देने होंगे 2600 की जगह 4000 रुपये

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली से गुजरने वाले कमर्शियल वाहनों को अब ज्यादा चार्ज देना होगा। Supreme Court ने ग्रीन टैक्स बढ़ाने...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...