back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पश्चिम बंगाल सरकार ने बेरोजगार युवाओं के लिए की बड़ी घोषणा, हर माह मिलेगा 1500 रुपये मासिक भत्ता

पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने बेरोजगार युवाओं के लिए एक अहम घोषणा की है। राज्‍य सरकार बेरोजगार युवाओं के लिए वित्तीय मदद देने के लिए ‘बांग्लार युवा साथी’ योजना चलाएगी।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल सरकार ने 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले बेरोजगार युवाओं के लिए एक नई योजना की घोषणा की है। इसके तहत राज्य के योग्य युवाओं को हर महीने 1500 रुपये का आर्थिक भत्ता दिया जायेगा। यह योजना 15 अगस्त 2026 से लागू होगी। 

इस योजना का उद्देश्य उन युवाओं को वित्तीय मदद देना है जिन्होंने माध्यमिक या समकक्ष परीक्षा पास की है, लेकिन अभी तक नौकरी नहीं पा सके हैं और किसी अन्य सरकारी छात्रवृत्ति का लाभ नहीं ले रहे हैं। इस नई पहल को नाम ‘बांग्लार युवा साथी’ प्रोजेक्ट रखा गया है। इसके तहत 21 से 41 साल की उम्र के योग्य बेरोजगार लाभार्थियों को अधिकतम पांच साल तक या जब तक उन्हें स्थायी रोजगार नहीं मिलता, तब तक हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।

योजना के लिए 5,000 करोड़ रुपये का बजट तय 

राज्‍य सरकार ने ‘बांग्लार युवा साथी’ योजना के लिए लगभग 5,000 करोड़ रुपये का बजट तय किया है। योजना 15 अगस्त 2026 से लागू होगी, यानी विधानसभा चुनाव के बाद इसे औपचारिक रूप से शुरू किया जाएगा। इसके तहत 21–41 साल के योग्य बेरोजगार युवाओं को हर महीने 1,500 रुपये का भत्ता मिलेगा। साथ ही, सरकार ने अंतरिम बजट में महिलाओं के लिए लक्ष्मी भंडार योजना में भी वृद्धि की घोषणा की है। फरवरी से सामान्य वर्ग की महिलाओं को 1,500 रुपये प्रति माह और एससी-एसटी वर्ग की महिलाओं को 1,700 रुपये प्रति माह दिया जाएगा। इस योजना के लिए कुल 15,000 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। इस तरह, राज्य सरकार कुल मिलाकर बेरोजगारों और महिलाओं के कल्याण के लिए लगभग 20,000 करोड़ रुपये का बजट तैयार कर रही है।

कर्मचारियों के लिए भी राहत की घोषणा 

राज्य सरकार ने कर्मचारियों के लिए भी राहत की घोषणा की है। सरकार ने बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता (DA) 1 अप्रैल से लागू करने का ऐलान किया है। साथ ही सातवें वेतन आयोग के गठन की भी बात कही गई है। इन सभी घोषणाओं को सरकार की ओर से युवाओं, महिलाओं और कर्मचारियों के लिए बड़ी आर्थिक मदद के रूप में देखा जा रहा है। इसे 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले ममता सरकार का मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

बाबरी मस्जिद विवाद पर सियासी तकरार जारी, हुमायूं कबीर ने सुवेंदु अधिकारी को दिया जवाब

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जनता उन्नयन पार्टी के अध्यक्ष हुमायूँ कबीर ने पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता और Suvendu Adhikari पर पलटवार करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...