back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नोएडा के बाद दिल्ली में हुआ हादसा, जनकपुरी में गहरे गड्ढे में गिरने से बाइक सवार की मौत, जांच के आदेश

नोएडा की तरह दिल्ली के जनकपुरी में भी गड्ढे में गिरने से मौत का एक मामला सामने आया है। यहां एक बाइक सवार युवक की सड़क पर बने गहरे गड्ढे में गिरने के मौत हो गई।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली के जनकपुरी इलाके में एक बाइक सवार युवक की गहरे गड्ढे में गिरने से मौत हो गई। यह घटना गुरुवार रात की है, जब युवक पालम से जनकपुरी की तरफ आ रहा था और वह सड़क पर बने एक गहरे गड्ढे में गिर गया। बताया जा रहा है कि युवक गंभीर रूप से घायल होने के कारण पूरी रात वहीं फंसा रहा, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

इस हादसे ने इलाके के लोगों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। स्थानीय लोग आरोप लगा रहे हैं कि यह गड्ढा काफी समय से खुला हुआ था और दिल्ली जल बोर्ड ने इसे खोदा था। लोग यह भी कह रहे हैं कि नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत के बाद भी प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया और लापरवाही बरती। वहीं, दिल्ली सरकार ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

दिल्ली के मंत्री का बयान


दिल्ली के शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने जनकपुरी में गहरे गड्ढे में गिरने से हुई मौत के मामले पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस घटना की गंभीर जांच की जाएगी और इसके लिए एक कमेटी गठित की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कमी पाई जाती है, तो ठेकेदारों और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

https://publish.twitter.com/?url=https://twitter.com/Saurabh_MLAgk/status/2019633437074944454

AAP ने बीजेपी पर साधा निशाना


दिल्ली के आम आदमी पार्टी (AAP) के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत के बाद भी दिल्ली सरकार ने कोई सबक नहीं लिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा “एक मासूम बाइक सवार गहरे गड्ढे में गिरकर रातभर फंसा रहा और उसकी मौत हो गई, लेकिन दिल्ली की बीजेपी सरकार ने इससे कुछ नहीं सीखा। वे बस रोज झूठ बोलते हैं।” सौरभ ने इस हादसे के बाद दिल्ली सरकार की लापरवाही पर सवाल उठाए और बीजेपी को कड़ी आलोचना की।

गड्ढे में गिरने से सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हुई थी मौत


गौरतलब है कि अभी कुछ दिनों पहले ही नोएडा के सेक्टर 150 में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की सड़क पर गहरे गड्ढे में गिरने से मौत हो गई थी। इस घटना में प्रशासन की लापरवाही सामने आई। मामले की गंभीरता को देखते हुए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विशेष जांच टीम (SIT) गठित की और नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम को हटा दिया गया और एक जूनियर इंजीनियर पर कार्रवाई हुई, जिसकी सेवाएं समाप्त कर दी गई।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘मोदी जी हिम्मत है तो दिल्ली में चुनाव करा लो…’ शराब नीति केस में बरी होते ही केंद्र पर जमकर बरसे केजरीवाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली की आबकारी नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...