back to top
16.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Opposition Meeting: क्या खत्म हो जाएगा UPA? जानिए विपक्ष की बैठक में किन मुद्दों पर होगी चर्चा

Lok Sabha Election 2024: एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि विपक्ष इस नए गठबंधन में 20 से अधिक दल शामिल होंगे। इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर हर तरह की चर्चा होगी।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। आगामी लोकसभा चुनाव में अब एक साल से भी कम का वक्त बचा है। ऐसे में सभी दल चुनावी मूड में नजर आ रहे हैं। एक तरफ जहां बीजेपी एनडीए को एकजुट करने की कोशिश में लगी है। वहीं दूसरी तरफ विपक्ष भाजपा के खिलाफ एक संयुक्त मोर्चा बनाने में लगी हुई है। इसी कड़ी में बेंगलुरू में आज यानी सोमवार और कल विपक्ष की बैठक होने वाली है। इस बैठक में सीट शेयरिंग जैसे कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

UPA का बदल सकता है नाम

एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि विपक्ष इस नए गठबंधन में 20 से अधिक दल शामिल होंगे। अभी तक कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन को यूपीए के नाम से जाना जाता है। देश में कई वर्षों तक यूपीए की सरकार रही, इसमें कांग्रेस के नेतृत्व में देशभर के तमाम क्षेत्रीय पार्टियां होती थीं। हालांकि अब विपक्षी दलों की बैठक के बाद यूपीए की जगह दूसरा नाम रखने की चर्चा है। अब ये देखना दिलचस्प होगा की इस गठबंधन क्या नाम दिया जाता है। 

इन मुद्दों पर होगी चर्चा

इस बैठक में कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, आम आदमी पार्टी औरएनसीपी समेत कुल 26 दल हिस्सा ले रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर हर तरह की चर्चा होगी। साथ ही सीट शेयरिंग को लेकर भी विपक्षी दलों में सहमति बन सकती है। कांग्रेस की तरफ से कहा गया की इस बारे में बैठक के बाद जानकारी दी जाएगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

Haryana Cross Voting Row: अगर थोड़ी सी भी नैतिकता बची है तो इस्तीफा दें… क्रॉस-वोटिंग पर भड़के भूपेंद्र हुड्डा, विधायकों से मांगा इस्तीफा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हरियाणा राज्यसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी में अंदरूनी विवाद खुलकर सामने आ गया है। क्रॉस-वोटिंग के आरोपों को लेकर कांग्रेस...
spot_img

Latest Stories

दिल्ली की इन जगहों में कर सकते हैं प्री वेडिंग शूट, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शादी का मौसम शुरू होने...

Vastu Tips: तरक्की पाने के लिए रखें इन वास्तु उपायों का ध्यान, तरक्की हो जाएगी डबल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) घर...

Astro Today 25 March 2026: मीन राशि -नहीं इनकम के सोर्स मिलेंगे, धन लाभ हो सकता है

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵