back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर हुई फायरिंग के मामले में कोर्ट ने चार आरोपियों को पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री में सनसनी फैला दी है। रविवार तड़के अज्ञात हमलावरों ने रोहित शेट्टी के रिहायशी टॉवर के बाहर ताबड़तोड़ चार राउंड फायरिंग की। गनीमत यह रही कि इस हमले में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना के तुरंत बाद मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच हरकत में आ गई और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई।

कोर्ट में पेश हुए आरोपी, 5 फरवरी तक पुलिस कस्टडी

इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को देर रात जिला अदालत में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उन्हें 5 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया। पुलिस ने शुभम लोंकर को इस मामले में फरार आरोपी बताया है, जिसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

रोहित शेट्टी अलर्ट मोड में, जांच में कर रहे पूरा सहयोग

फायरिंग की इस गंभीर घटना के बाद रोहित शेट्टी पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं। सूत्रों के मुताबिक, वह पुलिस जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं और अपना बयान भी दर्ज करा चुके हैं। रोहित ने अपने सभी शेड्यूल्ड प्रोग्राम फिलहाल रद्द कर दिए हैं और उनका पूरा फोकस जांच में अधिकारियों की मदद करने पर है।

करीबियों से की घर न आने की अपील

बताया जा रहा है कि रोहित शेट्टी ने अपने फिल्मी दोस्तों और करीबियों से खास अपील की है कि वे अगले 48 घंटों तक उनके घर न आएं। उनका मानना है कि घर पर भीड़ जुटने से न सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो सकती है, बल्कि पुलिस जांच में भी बाधा आ सकती है। हालांकि वह फोन और मैसेज के जरिए अपने शुभचिंतकों के संपर्क में बने हुए हैं।

जुहू स्थित घर पर कड़ी सुरक्षा

घटना के बाद रोहित शेट्टी के जुहू स्थित आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात कर दी गई है। पुलिस बल के साथ-साथ क्राइम ब्रांच की टीमें भी इलाके में लगातार गश्त कर रही हैं। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

पुणे कनेक्शन, पांच संदिग्ध हिरासत में

जांच के दौरान इस हमले के तार पुणे से जुड़ते नजर आए हैं। पुलिस ने पुणे से पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिन्हें आगे की पूछताछ के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है। इस हाई-प्रोफाइल केस को सुलझाने के लिए क्राइम ब्रांच ने 12 स्पेशल टीमें बनाई हैं, जो अलग-अलग एंगल से जांच कर रही हैं।

जल्द खुलासे के संकेत

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और जल्द ही इस फायरिंग के पीछे की साजिश और आरोपियों के मकसद का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल, रोहित शेट्टी की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है और पूरे मामले पर पुलिस की कड़ी नजर बनी हुई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...