back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Budget Travel in Delhi: सिर्फ 100 रुपये में घूमें शहर, करें मजेदार एक्टिविटीज

दिल्ली–एनसीआर में घूमने के लिए बड़ा बजट जरूरी नहीं, 100 रुपये से कम में भी आप हरियाली, इतिहास, बाजार और सुकून का पूरा मजा ले सकते हैं-बस नजरिया बदलने की जरूरत है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप यह सोचते हैं कि दिल्ली-एनसीआर में घूमने के लिए मोटा बजट जरूरी है, तो जरा रुकिए। राजधानी और आसपास के इलाकों में ऐसी कई जगहें हैं, जहां 100 रुपये से भी कम खर्च में सुकून, एंटरटेनमेंट और एक्सपीरियंस-तीनों मिल जाते हैं। दिल्ली और नोएडा सिर्फ महंगे कैफे, मॉल और ट्रैफिक तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यहां हरियाली, इतिहास, लोकल बाजार और नेचर से जुड़ी ऐसी लोकेशंस हैं, जो जेब पर भारी नहीं पड़तीं।

हरियाली और सुकून की तलाश? ये पार्क हैं परफेक्ट

शहर की भागदौड़ से राहत चाहिए तो दिल्ली–नोएडा के पार्क और नेचर स्पॉट्स बेहतरीन विकल्प हैं। बाणसेरा पार्क और सुंदर नर्सरी (प्रवेश शुल्क करीब 50 रुपये) सुबह की सैर, पिकनिक और फोटोग्राफी के लिए शानदार हैं। वहीं ओखला बर्ड सैंक्चुअरी (30 रुपये) और जंगल ट्रेल (100 रुपये) प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं, जहां पक्षियों और हरियाली के बीच वक्त सुकून दे जाता है।

इतिहास और ज्ञान की सस्ती सैर

कम बजट में इतिहास और साइंस जानने का मौका भी दिल्ली में भरपूर है। कुतुब मीनार (35 रुपये) न सिर्फ राजधानी की पहचान है, बल्कि भारतीय इतिहास की झलक भी देती है। वहीं नेहरू प्लैनेटेरियम (100 रुपये) और साइंस म्यूजियम (80 रुपये) बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए ज्ञान और मनोरंजन का बेहतरीन कॉम्बिनेशन पेश करते हैं।

लोकल बाजारों में दिखेगी असली दिल्ली

दिल्ली–एनसीआर की जान उसके बाजार हैं। दिल्ली हाट, INA (30 रुपये) में देशभर की हस्तशिल्प कला, लोक संस्कृति और स्ट्रीट फूड का रंगीन अनुभव मिलता है। वहीं नोएडा हाट और नोएडा सेक्टर-18 बिल्कुल फ्री हैं, जहां दोस्तों के साथ घूमना, विंडो शॉपिंग और स्ट्रीट वाइब्स एंजॉय करना अपने आप में मजेदार है।

मेट्रो से पहुंचना आसान और सस्ता

इन सभी जगहों तक पहुंचने के लिए मेट्रो सबसे सस्ता और आसान साधन है। कुतुब मीनार, प्रगति मैदान, INA, उद्योग भवन, सराय काले खां–हजरत निजामुद्दीन और नोएडा सेक्टर-18 जैसे मेट्रो स्टेशन इन लोकेशंस को सीधे जोड़ते हैं, जिससे ट्रैवल खर्च भी कंट्रोल में रहता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵