back to top
29.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जयपुर में मस्जिदों के लाउडस्पीकर को लेकर विवाद, विधायक बालमुकुंद आचार्य ने विधानसभा में उठाया मुद्दा

जयपुर में मस्जिदों के लाउडस्पीकरों की तेज आवाज को लेकर विधायक बालमुकुंद आचार्य ने विधानसभा में मुद्दा उठाया और आम जनता, विद्यार्थियों व बुजुर्गों की परेशानी का हवाला दिया।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर में मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकरों की तेज आवाज को लेकर एक बार फिर विवाद गहराता नजर आ रहा है। बुधवार को राजस्थान विधानसभा के शून्यकाल के दौरान हवामहल विधायक ने यह मुद्दा जोरशोर से उठाया और परकोटा क्षेत्र में स्थित कई मस्जिदों में नियमों से अधिक तेज आवाज में बज रहे लाउडस्पीकरों पर गंभीर आपत्ति जताई।

”कई मस्जिदों पर बड़े आकार के लाउडस्पीकर लगाए गए हैं”

विधायक बालमुकुंद आचार्य ने सदन में कहा कि परकोटा इलाके में कई मस्जिदों पर बड़े आकार के लाउडस्पीकर लगाए गए हैं, जिनकी आवाज तय मानकों से कहीं अधिक है। इससे स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तेज आवाज के कारण लोगों की नींद प्रभावित हो रही है और दैनिक जीवन में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है, जो आम नागरिकों के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है।

कई बार बन चुका है विवाद का कारण

उन्होंने बताया कि कई बार स्थानीय लोग मस्जिद प्रबंधन से आवाज कम करने का अनुरोध करते हैं, लेकिन अक्सर इस पर विवाद की स्थिति बन जाती है। बालमुकुंद आचार्य ने कहा कि इस संबंध में प्रशासन को कई शिकायतें दी जा चुकी हैं, बावजूद इसके अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है और न ही नियमों का सख्ती से पालन करवाया गया है।

”लाउडस्पीकरों को हटाने की कार्रवाई की जानी चाहिए”

विधायक ने विशेष रूप से रमजान माह के दौरान लगाए जाने वाले अतिरिक्त लाउडस्पीकरों पर चिंता जताई। उन्होंने सुझाव दिया कि प्रशासन को स्पष्ट नीति बनानी चाहिए कि लाउडस्पीकर केवल निर्धारित समय और कानूनी ध्वनि सीमा के भीतर ही चलाए जाएं। यदि नियमों का पालन नहीं होता है तो ऐसे लाउडस्पीकरों को हटाने की कार्रवाई की जानी चाहिए।

यह विषय किसी धर्म विशेष के विरोध का नहीं है

बालमुकुंद आचार्य ने सदन में यह भी स्पष्ट किया कि यह विषय किसी धर्म विशेष के विरोध का नहीं है, बल्कि आम जनता की शांति, स्वास्थ्य और अधिकारों से जुड़ा हुआ मामला है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आमजन में असंतोष बढ़ सकता है, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

कानून के दायरे में रहकर लाउडस्पीकरों की आवाज नियंत्रित की जाए

गौरतलब है कि मस्जिदों और अन्य धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकरों की आवाज को लेकर पहले भी कई बार मांग उठ चुकी है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। विधायक बालमुकुंद आचार्य ने प्रशासन से एक बार फिर अपील की है कि कानून के दायरे में रहकर लाउडस्पीकरों की आवाज नियंत्रित की जाए, ताकि विद्यार्थी, बुजुर्ग और आम नागरिक बिना किसी परेशानी के अपना जीवन व्यतीत कर सकें।

Advertisementspot_img

Also Read:

Jaipur: करणी सेना करेगी PM मोदी के अजमेर दौरे का विरोध, UGC नियमों में बदलाव के चलते खोला मोर्चा

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । जयपुर में राजपूत संगठन करणी सेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शनिवार, 28 फरवरी को अजमेर दौरे का विरोध करने...
spot_img

Latest Stories

आज Kamada Ekadashi पर इस प्रकार करें पूजा विधि, प्रसन्न हो जाएंगे विष्णु भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi) का...

Tamannaah Bhatia का सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ी लुक्स, जिसे देख फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अपनी हर अदा और लुक...

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल...

Vastu Tips: आज कामदा एकादशी पर करें ये वास्तु उपाय, बदल जायेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि...

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵