back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रफ्तार से आगे बढ़ती जा रही है फिल्म की कमाई, पांचवें दिन भी किया कमाल

सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' लगातार सुर्खियों में छाई हुई है और जोरदार कलेक्शन कर रही है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ‘बॉर्डर’ के बाद ‘बॉर्डर 2’ का जलवा भी देश भर में छाया हुआ है।  23 जनवरी को सिनेमाघर में रिलीज हुई ये फिल्म काफी अच्छा कलेक्शन कर रही है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर भी धमाल मचा दिया था और दर्शकों को हैरान कर दिया था। इस फिल्म में सनी देओल के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी नजर आ रहे हैं और अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। तो चलिए अब तक के इसके कलेक्शन के बारे में आपको बताते हैं। 

फिल्म का चला सबपर जादू

फिल्म सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है और सिनेमाघरों में भी बवाल मचा रही है। रिलीज के पहले दिन से इसे दर्शकों से प्यार मिल रहा है और दिन गुजरने के साथ ये बढ़ता ही जा रहा है साथ ही इसके कलेक्शन रजिस्टर के आंकड़ों में भी दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की हो रही है।

फिल्म ने चार दिनों में ही भारतीय बॉक्स ऑफिस से 177 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात करें तो फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस से 251 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। पांचवें दिन खबर लिखे जाने तक फिल्म की कमाई 19 करोड़ 50 लाख रुपये हो चुकी है। जाहिर तौर पर फिल्म ने मंडे टेस्ट पास कर लिया है। फिल्म के आंकड़े लगातार बढ़ते जा रहे हैं जिसे देखते हुए यह पता चल रहा है कि दर्शकों के दिलों में फिल्म पूरी तरह से अपना दबदबा बनाती हुई नजर आ रही है।

फिल्म के किरदार 

फिल्म के किरदार और फिल्म की कहानी की बात करें तो दोनों दर्शकों के दिलों में राज कर रहे हैं। आपको बता दें की फिल्म के ट्रेलर और गानों के बाद एक्टर वरुण धवन को ट्रोल किया जा रहा था। लेकिन फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी काफी तारीफ हो रही है। इसके साथ ही आपको बता दे की रिपोर्ट के अनुसार यह भी बताया जा रहा है कि अब बॉर्डर 3 भी आ सकती है हालांकि अभी इसके बारे में कई जानकारियां आना बाकी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...