नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। डियर कामरेड के बाद करीब सात साल में यह पहली बार होगा जब दोनों किसी फिल्म में एक साथ दिखाई देंगे। उनकी आने वाली फिल्म का नाम रानाबली रखा गया है, जिसे पहले वीडी14 के नाम से जाना जा रहा था। फिल्म के फर्स्ट लुक के सामने आते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है
अत्याचार के खिलाफ प्रतिरोध को साफ तौर पर दर्शाता है।
सोमवार, 26 जनवरी को जारी किए गए फर्स्ट लुक वीडियो में विजय देवरकोंडा बेहद उग्र और शक्तिशाली अवतार में नजर आते हैं। वीडियो में वह घोड़े पर सवार होकर एक ब्रिटिश अधिकारी को घसीटते दिखाई देते हैं, जो फिल्म की थीम विद्रोह, संघर्ष और औपनिवेशिक अत्याचार के खिलाफ प्रतिरोध को साफ तौर पर दर्शाता है। फर्स्ट लुक शेयर करते हुए विजय ने लिखा कि अंग्रेजों ने उन्हें सेवेज कहा, लेकिन वह हमारे अपने योद्धा थे, जिससे यह संकेत मिलता है कि फिल्म इतिहास के उस हिस्से को सामने लाएगी जिसे लंबे समय तक दबाया गया।
सर थियोडोर हेक्टर की भूमिका निभाते दिखाई देंगे।
रानाबाली की कहानी 19वीं सदी की उन ऐतिहासिक घटनाओं से प्रेरित बताई जा रही है, जो 1854 से 1878 के बीच घटी थीं। यह एक बड़े पैमाने पर बनी पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म होगी, जिसमें ब्रिटिश शासन के खिलाफ संघर्ष को केंद्र में रखा गया है। रश्मिका मंदाना फिल्म में जयम्मा नाम के अहम किरदार में नजर आएंगी, जिसका रोल भावनात्मक रूप से काफी मजबूत बताया जा रहा है। वहीं अंतरराष्ट्रीय अभिनेता अर्नोल्ड वोस्लू ब्रिटिश अधिकारी सर थियोडोर हेक्टर की भूमिका निभाते दिखाई देंगे।
तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।
फिल्म का संगीत मशहूर जोड़ी अजय-अतुल तैयार कर रही है, जिससे इसके भव्य और प्रभावशाली बैकग्राउंड स्कोर की उम्मीद की जा रही है। राणाबली को मैथरी मूवी मेकर्स के बैनर तले नवीन यरनेनी और वाई. रविशंकर प्रोड्यूस कर रहे हैं, जबकि इसे टी-सीरीज प्रस्तुत कर रही है। फिल्म को तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।
इन रिपोर्ट्स को फिलहाल अटकलों के तौर पर ही देखा जा रहा है।
मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी घोषित कर दी है। रानाबाली11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिल्म की घोषणा के साथ ही विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की पर्सनल लाइफ को लेकर चल रही चर्चाएं भी एक बार फिर तेज हो गई हैं। हालांकि, दोनों की ओर से शादी या निजी जीवन से जुड़ी किसी भी खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, ऐसे में इन रिपोर्ट्स को फिलहाल अटकलों के तौर पर ही देखा जा रहा है।





