back to top
34.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

10 साल की बच्ची के साथ रेप की घटना पर PM मोदी और शाह पर गरजे अभिषेक बनर्जी, कहा- बंगाल में वोट मांग रहे हैं…

राजधानी दिल्ली में 10 साल की बच्ची के साथ हुई रेप की घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है। इस मामले पर तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 10 साल की बच्ची के साथ हुई रेप की घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है। इस मामले पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि मोदी-शाह से दिल्ली संभल नहीं रही, लेकिन वे पश्चिम बंगाल में आकर वोट मांगते हैं। अभिषेक बनर्जी ने सोशल मीडिया पर इस घटना को निर्भया कांड की दुखद पुनरावृत्ति बताया और कहा क दिल्ली धीरे-धीरे भारत की “रेप कैपिटल” बनती जा रही है।

केंद्र सरकार पर साधा निशाना

अभिषेक बनर्जी ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह बंगाल में बदलाव की बात कर रहे हैं। शायद यह बदलाव पहले बीजेपी शासित राज्यों से ही शुरू होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि जो सरकार महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सकती, साफ हवा-पानी नहीं दे सकती और अपराधों पर लगाम नहीं लगा पा रही, उसे बंगाल में आकर वोट मांगने का नैतिक अधिकार नहीं है।

क्या है पूरा मामला?

यह मामला मध्य दिल्ली का है। जानकारी के मुताबिक, एक 10 साल की नाबालिग बच्ची ट्रैफिक सिग्नल पर गुलाब बेचती थी। आरोप है कि एक ई-रिक्शा चालक ने बच्ची का अपहरण किया और उसे चाय पिलाने के बहाने बिलकापुर इलाके में जंगल की ओर ले गया। वहां आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गया। यह घटना 10 जनवरी की बताई जा रही है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसे जंगल में एक कमरे में ले गया, जहां उसके साथ रेप किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी बच्ची को मरा हुआ समझकर वहां से भाग गया था। होश आने पर नाबालिग किसी तरह घर पहुंची। इसके बाद परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना के बाद लोगों में गुस्सा है और राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। विपक्ष ने महिला सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार को घेरा है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की तलाश जारी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

मुंबई की सड़कों पर उमड़ेगा नीला समंदर, दिल्ली में PM मोदी से मुलाकात के बाद मरीन ड्राइव पर ओपन बस विक्ट्री परेड, वानखेड़े में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। India ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर इतिहास रच दिया है। अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेले गए फाइनल मुकाबले...
spot_img

Latest Stories

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...