back to top
19.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हिना खान ने करियर की सफलता का खोला राज, बोलीं- ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है ने मेरी ज़िंदगी बदली’

हिना खान ने खुलासा किया कि उनकी ज्यादातर कमाई और संपत्ति 8 साल तक चले शो ये रिश्ता क्या कहलाता है से आई है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टेलीविजन की मशहूर अदाकारा हिना खान ने हाल ही में अपनी कमाई और करियर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। हिना का कहना है कि उन्हें सबसे ज्यादा पैसा और पहचान उनके डेब्यू शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (YRKKH) से मिली, न कि ‘नागिन’ या ‘कसौटी ज़िंदगी की’ से।

ये रिश्ता क्या कहलाता है सबसे आगे है

एल्विश यादव के साथ बातचीत के दौरान जब हिना से पूछा गया कि उन्होंने किस प्रोड्यूसर के साथ सबसे ज्यादा कमाई की राजन शाही या एकता कपूर तो उन्होंने बिना झिझक जवाब दिया। हिना ने बताया कि उन्होंने नागिन कम समय के लिए किया और कसौटी ज़िंदगी की में कोमोलिका का किरदार भी सिर्फ 6–7 महीनों तक निभाया, लेकिन अगर पैसों की बात की जाए तो ये रिश्ता क्या कहलाता है सबसे आगे है।

पूरे 8 साल किया ये रिश्ता क्या कहलाता है

हिना ने कहा, मैंने ये रिश्ता क्या कहलाता है पूरे 8 साल किया। मेरी जितनी भी संपत्ति है, उसका बड़ा हिस्सा वहीं से आया है। उसके बाद मैंने और भी काम किए, लेकिन ये रिश्ता क्या कहलाता है ने मेरी ज़िंदगी और करियर में सबसे अहम भूमिका निभाई।

करियर की शुरुआत

हिना खान ने अपने करियर की शुरुआत अक्षरा सिंघानिया के किरदार से की थी और पहले ही शो से घर-घर में पहचान बना ली थी। इसके बाद वह खतरों के खिलाड़ी और बिग बॉस 11 जैसी रियलिटी शोज़ में नजर आईं, जहां दोनों में वह फर्स्ट रनर-अप रहीं। साल 2018 में उन्होंने कसौटी ज़िंदगी की में निगेटिव रोल कोमोलिका निभाकर दर्शकों से खूब तारीफें बटोरीं।

वेब सीरीज़ में नजर आ चुकी हैं

टीवी के अलावा हिना खान ने फिल्मों और वेब सीरीज़ में भी काम किया। वह शिंदा शिंदा नो पापा, हैक्ड, अनलॉक जैसी फिल्मों और गृह लक्ष्मी, नामाकूल जैसी वेब सीरीज़ में नजर आ चुकी हैं। हाल ही में वह अपने पति रॉकी जायसवाल के साथ रियलिटी शो पति पत्नी और पंगा में दिखीं, जो नवंबर 2025 में खत्म हुआ। इस शो के विजेता रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला रहे।

Advertisementspot_img

Also Read:

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2: नए किरदार के साथ लौटेगा पहले सीजन का अंदाज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। स्टार प्लस का पॉपुलर टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ अब नए मोड़ और ट्विस्ट के साथ दर्शकों...
spot_img

Latest Stories