back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इन फिल्मों में हीरो से ज्‍यादा विलेन का रहा जलवा, खलनायकों ने लूटी सारी वाहवाही, देंखे लिस्‍ट

अधिकतर फिल्में हीरो के किरदार पर टिकी रहती है, लेकिन कई फिल्‍में बॉलीवुड में ऐसी भी रही जिनमें विलेन के दमदार रोल ने दर्शकों का दिल जीत लिया। उनकी शानदार परफॉर्मेंस ने हीरो को पीछे छोड़ दिया।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड की ज्यादातर फिल्में बिना किसी दमदार विलेन के अधूरी लगती हैं। हिंदी सिनेमा में कई ऐसे कलाकार हुए हैं, जिन्होंने निगेटिव रोल निभाकर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। कुछ फिल्मों में तो हालात ऐसे बने कि हीरो की चमक फीकी पड़ गई और तालियां मिली सिर्फ खलनायक को। विलेन के किरदार सिर्फ कहानी में टकराव लाने के लिए नहीं होते, बल्कि कई बार वे ही फिल्म की जान बन जाते हैं। हालांकि परंपरागत रूप से ज्यादातर फिल्मों का फोकस हीरो पर होता है, लेकिन कई बार ऐसे मौके भी आए हैं जब विलेन की परफॉर्मेंस ने सारी लाइमलाइट लूट ली। आइए नजर डालते हैं उन दमदार कलाकारों पर जिन्होंने विलेन बनकर न सिर्फ कहानी को यादगार बनाया बल्कि दर्शकों का दिल भी जीत लिया।

मनोज बाजपेयी 

राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘सत्या’ में भले ही जेडी चक्रवर्ती मुख्य भूमिका में थे, लेकिन असली स्टार तो मनोज बाजपेयी साबित हुए। उन्होंने फिल्म में गैंगस्टर भीकू महात्रे का किरदार निभाया, जो आज भी क्लासिक कैरेक्टर्स में गिना जाता है। उनकी दमदार एक्टिंग ने दर्शकों को इतना प्रभावित किया कि हीरो कहीं पीछे छूट गया। इस रोल के लिए मनोज बाजपेयी को न सिर्फ भारी सराहना मिली, बल्कि कई प्रतिष्ठित पुरस्कार भी उनके नाम हुए।

इरफान खान 

तिग्मांशु धूलिया की फिल्म ‘हासिल’ में इरफान खान ने एक ऐसा विलेन निभाया जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। फिल्म में भले ही जिमी शेरगिल मुख्य भूमिका में थे, लेकिन असली असर इरफान के किरदार का रहा। उनका रोल लंबे समय तक दर्शकों के जहन में छा गया। 

ऋतिक रोशन 

‘विक्रम वेधा’ में जहां सैफ अली खान पुलिस अफसर विक्रम की भूमिका में नजर आए, वहीं ऋतिक रोशन ने गैंगस्टर वेधा का किरदार निभाया। आमतौर पर पॉजिटिव और हीरोइक रोल्स में दिखने वाले ऋतिक ने इस फिल्म में अपने विलेन के किरदार से सभी को चौंका दिया। उनका लुक, एकिंट के अंदाज ने दर्शकों पर ऐसा असर छोड़ कि विलेन बनकर भी वे पूरी फिल्म पर हावी रहे। 

नवाजुद्दीन सिद्दीकी 

टाइगर श्रॉफ भले ही ‘मुन्ना माइकल’ और ‘हीरोपंती 2’ में बतौर हीरो नजर आए हों, लेकिन इन दोनों फिल्मों में असली ध्यान खींचा नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने। उन्होंने अपने अनोखे अंदाज, तीखे डायलॉग्स और सधी हुई अदाकारी से विलेन के रोल को ऐसा जीवंत बना दिया कि दर्शक उन्हें देखने के लिए स्क्रीन से नजरें नहीं हटा पाए। 

रणवीर सिंह 

संजय लीला भंसाली की भव्य फिल्म ‘पद्मावत’ में जहां शाहिद कपूर ने राजा रतन सिंह का किरदार निभाया, वहीं रणवीर सिंह ने अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका में ऐसी परफॉर्मेंस दी कि पूरी लाइमलाइट उन्हीं के हिस्से आ गई। रणवीर ने खिलजी के किरदार को ऐसा निभाया कि दर्शक हैरान रह गए। 

संजय दत्त 

अक्सर हीरो की भूमिका निभाने वाले संजय दत्त ने ‘खलनायक’ में जब बल्लू नाम का विलेन किरदार निभाया, तो दर्शक उनकी परफॉर्मेंस देखकर दंग रह गए। फिल्म में जैकी श्रॉफ भले ही पुलिस अफसर और हीरो के रोल में थे, लेकिन संजय दत्त की एक्टिंग और स्टाइलिश नेगेटिव किरदार ने उन्हें भी पीछे छोड़ दिया। 

शाहरुख खान 

शाहरुख खान को भले ही रोमांटिक हीरो के तौर पर जाना जाता हो, लेकिन ‘डर’ में उनका विलेन अवतार भी उतना ही यादगार रहा। फिल्म में सनी देओल मुख्य नायक की भूमिका में थे, मगर शाहरुख के किरदार ने फिल्म पर अलग छाप छोड़ दी। इस फिल्म से शाहरुख ने साबित कर दिया कि वो न सिर्फ रोमांस के बादशाह हैं, बल्कि एक खतरनाक विलेन के रूप में भी दर्शकों का दिल जीत सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

BAFTA में धर्मेंद्र को मिली श्रद्धांजलि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- हर पल आती है उनकी याद

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोमवार को 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स भारतीय सिनेमा प्रेमियों के लिए कई मायनों में यादगार रहा। जहां एक ओर...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...