back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जम्मू-कश्मीर के डोडा में बड़ा हादसा: सेना की गाड़ी 200 फीट गहरी खाई में गिरी, 10 जवान की मौत, 7 घायल

डोडा में सेना की एक गाड़ी खाई में गिर गई। इसमें 17 जवान सवार थे, जिनमें से 10 जवानों की जान चली गई है। रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है और घायलों को बचाया जा रहा है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को सेना के जवानों से भरी एक गाड़ी भीषण हादसे का शिकार हो गई। भद्रवाह-चंबा इंटरस्टेट रोड पर खन्नी टॉप इलाके में सेना की कैस्पर गाड़ी करीब 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में 10 जवानों की मौत हो गई, जबकि 7 जवान घायल बताए जा रहे हैं।

ऊपरी पोस्ट पर जा रहे थे जवान

सेना के अधिकारियों के मुताबिक, हादसे के समय गाड़ी में कुल 17 जवान सवार थे। सभी जवान एक ऊपरी इलाके में स्थित सेना की पोस्ट की ओर जा रहे थे। रास्ता बेहद संकरा और जर्जर बताया जा रहा है। इसी दौरान चालक का वाहन से नियंत्रण बिगड़ गया और गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही सेना, पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घायलों को खाई से निकालकर नजदीकी मेडिकल कैंप ले जाया गया। इनमें से तीन जवानों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें उधमपुर के मिलिट्री हॉस्पिटल में एयरलिफ्ट किया गया है।

खराब सड़कें बनीं हादसे की वजह

बताया जा रहा है कि भद्रवाह-चंबा रोड की हालत पहले से ही काफी खराब है। पहाड़ी और घुमावदार रास्तों के कारण इस इलाके में वाहन हादसों का खतरा बना रहता है। सेना की कैस्पर गाड़ी भी इसी खराब सड़क की वजह से दुर्घटनाग्रस्त हुई। यह पहली बार नहीं है जब जम्मू-कश्मीर में सेना के वाहनों के साथ इस तरह का हादसा हुआ हो। 4 मई 2025 को रामबन जिले के बैटरी चश्मा इलाके में सेना का वाहन 600 फीट गहरी खाई में गिर गया था, जिसमें 3 जवानों की मौत हुई थी। 24 दिसंबर 2025 को पुंछ जिले में सेना की वैन 350 फीट गहरी खाई में गिरने से 5 जवान शहीद हो गए थे। डोडा हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। सेना और प्रशासन ने शहीद जवानों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जताई है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

कश्मीर विश्वविद्यालय में उपराष्ट्रपति का संदेश,बोेले-मेरा नहीं, हमारा कश्मीर कहिए, ड्रग्स से दूर रहने की अपील

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कश्मीर विश्वविद्यालय के 21वें कॉन्वोकेशन में भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने युवाओं को शिक्षा, एकता और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरक...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...